मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा में आज व्याख्यानमाला संपन्न हुई । हकार्यक्रम में लगभग 105 प्रशिक्षणार्थियों ने सहभागिता की । शासकीय आईटीआई के प्राचार्य श्री सतीश मोरे ने बताया कि कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी गनेशी दीदी, श्री नरेंद्र वर्मा व श्री ओम प्रकाश वर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में नशामुक्ति अभियान के मास्टर ट्रेनर श्री संदीप जैन व श्री अनिल बंदेवार ने नशे के दुष्परिणाम बताते हुए नशे को ''पहली बार न और हर बार न" कहने की और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सीखी गई बातों को जीवन में उतारने का आश्वासन दिया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
