मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में रबी सीजन के लिए यूरिया व डीएपी की खरीद करने खाद दुकानों और सहकारी समितियों में किसानों की भीड़ लग रही है। सर्वर की समस्या के चलते वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। किसानों की सुविधा के लिए मार्कफेड के डबल लाक केंद्रों में निजी खाद विक्रेताओं के काउंटर लगाकर किसानों को खाद दिलाने की व्यवस्था बनाई गई हैं ।गुरुवार को कृषि अधिकारी के दल द्वारा छिंदवाड़ा और चौरई के मार्कफेड गोदाम और चांद में सेवा सहकारी समिति के गोदाम का निरीक्षण किया गया। कृषि विभाग के उपसंचालक जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा गुरुवार को सबसे पहले छिंदवाड़ा के मार्कफेड गोदाम का निरीक्षण किया। जिले किसानों का कहा कि, जिले में 2850 टन यूरिया और 1690 टन डीएपी उपलब्ध है। गुरुवार को ही 1700 टन एनएफएल पहुंचे है। किसानों की मांग के अनुसार सभी सहकारी समितियों को खाद की आपूर्ति की जा रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।