मध्यप्रदेश पंचायतीराज संस्थान जबलपुर एवं ईटीसी सिवनी कू तत्वावधान में जनपद पंचायत सौसर के सभागार में तिन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय भुमते उपाध्यक्ष नारायण वाळोदे बीपीओ घनश्याम डेहरिया की प्रमुख उपस्थिति में हुआ । प्रशिक्षण में पंचायतीराज की अवधारणा, सरपंच के कार्य, उत्तरदायित्व, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, पंच परमेश्वर,मनेरेगा आदी की जानकारी दी गयी। उक्त प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स सुरज हेड़ाऊ,सुरेश डोंगरे पीसीओ एवं एम आर पी दिनकर पातुरकर,गणेश खारकर ,श्रीमती सुवर्णा ठाकुर ने दी प्रशिक्षण में समुह चर्चा के माध्यम से सरपंचों ने जनकल्याणकारी योजनाएं, ग्राम सभा, 15 वित्त आयोग,स्वच्छ भारत मिशन पर अपनी सहभागिता की । इस अवसर पर मोतिराम ठाकरे आजिविका मिशन से बीसीएम ईश्वर यादव आदी प्रमुख रुप से उपस्थिति थे ।