छिंदवाड़ा जिले में चल रहे समीक्षा बैठक के क्रम में बुधवार को जनपद पंचायत बिछुआ में बैठक हुई। इसमें ग्रामीण विकास विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करने के साथ कार्य में लापरवाही और लक्ष्य से पीछे होने पर फटकार लगाई गई। जिला पंचायत सीईओ हरेंद्र नारायण ने बैठक में सभी सचिव, जीआरएस और क्लस्टर प्रभारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के दूसरी और तीसरी किस्त शत-प्रतिशत जारी करने के अल्टीमेटम दिए हैं ।
