मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस ने मंगलवार को शिकारपुर में गांधी चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और जिले के सांसद नकुल नाथ भी शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मान से राष्ट्रपति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन किया। कमलनाथ ने गांधी चौपाल के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी के विचार, इतिहास व उनके कृतत्व से आम जनता को जोड़ना ही हमारा मूल मकसद है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
