मध्यप्रदेश पंचायतीराज संस्थान जबलपुर एवं ईटीसी सिवनी के संयुक्त तत्वावधान में नवनिर्वाचित सरपंचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आज से छिंदवाड़ा के पंचायत सौसर के सभागार आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यशाला में जनपद पंचायत सौसर के 59 पंचायतो से 58 सरपंच प्रतिभागी के रुप सम्मिलित होंगे। प्रशिक्षण कार्यशाला में नवनिर्वाचित सरपंचों को उनके कार्य, उत्तरदायित्व, ग्राम पंचायत, ग्राम सभा, बजट,ग्राम पंचायत की आय, जीपीडीपी, स्वच्छ भारत मिशन,नल जल योजना मनरेगा आदी विषयों पर विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी जाएगी।
