संतकुटी का निर्माण होगा जनसहयोग से ग्राम उटेकाटा में ************************* श्री तिर्थ क्षेत्र रामाकोना में शांति ब्रम्ह एकनाथ महाराज षष्ठी मेला की सुरवात करने वाले ब्रम्ह लिन संत हिरामन महाराज व ब्रम्ह लिन संत वाताजी महाराज कीर जन्मस्थली ग्राम उटेकाटा में संतकुटी का निर्माण जनसहयोग से किया जायेगा। उक्ताशय की जानकारी गजानन बडवाईक ने देते हुए बताया कि संतकुटी का निर्माण स्वयंभू शिवपिंडी देवस्थान मार्ग की पहली पारी के पास होगा बुजुर्ग के बताए अनुसार आज से 400 वर्ष पूर्व इसी स्थल संत हिरामन महाराज एवं उनके भाई वाताजी महाराज रहा करते थे।जिन्होंने रामाकोना में प्रसिद्ध एकनाथ मेले की सुरवात की थी । कालांतर में कन्हान नदी के जल का घी और रेत की शक्कर बनवाई थी । तब से उटेकाटा से रामाकोना हेतु पदयात्री दिग्गी के साथ यात्रा करते बाद में इस यात्रा ने कन्हान नदी परिक्रमा यात्रा का स्वरूप लिया जिसमें श्री संत हिरमन महाराज एवं श्री संत वाताजी महाराज की पालकी भ्रमण पर निकलती है।
