बुनकरों ने प्रकोष्ठ मे रखी अपनी समस्या सौसर | बुनकर प्रकोष्ठ की जिला संयोजक संगीत बर्वे ने बुनकरों की समस्या सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया संत रविदास म प्र हस्तशिल्प व हाथकरघा विकास निगम पहुंची बर्वे ने देखा कि शासन की योजनाओं को बुनकरों को लाभ नहीं मिल रहा है | योजनाओ में बुनकरों को बुनाई के लिए मिले उपकरण भी अधूरे पाए गए | बुनकरों ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की खामियों से प्रकोष्ठ को अवगत कराया गया | उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में बुनकरों की युवा पीढ़ी परंपरागत रोजगार से दूर हो रही है | बुनकरों को अब अन्य रोजगार को अपनाने में समस्या हो रही है |