मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में उत्तरी हवाओं के आगमन से मौसम का मिजाज बदल गया है ।वहीं रविवार की शाम से ही ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया था। जिसके चलते न्यूनतम पारा 12.5 डिग्री तक आ गया है। वहीं सोमवार को दिन का तापमान भी गिरकर 27.6 डिग्री तक लुढ़क गया है ।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर दिखाई दे रहा है। हवाओं का रुख इन दिनों उत्तरी पूर्वी बना हुआ है ।जिससे ठंड बढ़ने लगी है। वहीं आगामी 2 से 3 दिनों में पश्चिमी क्षेत्र के एक्टिव होने से तापमान में एक बार फिर हल्का उछाल आने की संभावना है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
