किसानों की समस्याओं का सौंपा ज्ञापन सौसर | राष्ट्रीय जन किसान संगठन में किसान की समस्याओं पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन प्रशासन को सौंपा | संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन मे सौसर ब्लाक मे अतिवृष्टि नष्ट हुई फसलों की क्षतिपूर्ति देने| इस वर्ष का कपास का उत्पादन कम होने से किसानों को नुकसान हुआ है इसलिए कपास को प्रति क्विंटल ₹15000 भाव देने किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली देने और अन्य समस्याओं का उल्लेख किया गया है | ज्ञापन सौंपने सुरेश बुटे राम कूष्णा धु्र्वे सुखदेव मसराम भागवत ज्ञानेश्वर संजय कुसराम उपस्थित थे |