Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय सौंसर में कार्यशाला सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न =========================================================== नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कल शासकीय महाविद्यालय सौंसर में कार्यशाला सह पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यशाला में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में विस्तृत में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित किये गये कार्यक्रम के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के साथ ही सभी को नशामुक्त संबंधी शपथ दिलवाई गई l कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री संजय भूते व उपाध्यक्ष श्री नारायण वाडोदे, कॉलेज के प्राचार्य श्री डी.के.इंदौरकर, खंड पंचायत अधिकारी श्री घनश्याम डेहरिया, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर अंबेडकर, समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी श्री चंद्रशेखर गोहिया, खंड स्तरीय अन्वेषक श्रीमती नौसिन अंजुम, ग्रामीण आदिवासी विकास संस्थान के श्री श्याम राव धवले, कॉलेज के एनएसएस समन्वयक श्री इंद्रपाल राउत, प्राध्यापकगण और विद्यार्थीगण उपस्थित थे । कार्यशाला में समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी श्री गोहिया ने बताया कि शासन के द्वारा नशे की रोकथाम के लिए 3 स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। इसमें नशे की आपूर्ति को रोकने के लिए विभाग द्वारा एनडीपीएस एक्ट, कोटपा एक्ट एवं अन्य सुसंगत नियमों व अधिनियमों के माध्यम से संबंधित विभाग द्वारा अवैध व्यापार को रोका जा रहा हैl नशे की मांग को कम करने के लिए शासन द्वारा लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं और नशे से प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए शासन द्वारा नशा मुक्ति केंद्र व काउंसलिंग सेंटर का संचालन किया जा रहा है l जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री भूते ने विद्यार्थियों से नशा छोड़ने का आह्वान किया और शिक्षा का नशा करने की सलाह दी गई जिससे विद्यार्थी अपने जीवन में प्रगति करेंगे l सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश-शासकीय महाविद्यालय सौंसर में सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सेल्फी प्वाइंट में फोटो खिंचवाया और हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।
अलविदा 2022के अवसर पर हमने क्या खोया और क्या पाया कैसा रहा 2022 विषय युथ ऑफ सौसर के अध्यक्ष योगेश कुमार सोमकुवर के साथ विशेष बातचीत
आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद की पूर्ति के लिये अनंतिम चयन के संबंध में दावे/आपत्ति आमंत्रित ============================================ एकीकृत बाल विकास परियोजना छिंदवाड़ा ग्रामीण की परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्र जटामा में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद की पूर्ति के लिये परियोजना स्तरीय चयन समिति द्वारा श्रीमती मनीषा डेहरिया पति श्री प्रहलाद डेहरिया का अनंतिम चयन किया गया है । इस अनंतिम चयन के संबंध में यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो वे आगामी 3 जनवरी 2023 तक अपने दावे/आपत्ति तथ्यात्मक दस्तावेज के साथ परियोजना के हायर सेकण्डरी स्कूल बाजार चौक सारना छिंदवाड़ा स्थित कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं ।
राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन 28 दिसंबर को ========================================= कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में आगामी 28 दिसंबर को प्रात: 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। अतिरिक्त कलेक्टर श्री ओ.पी सनोडिया द्वारा सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, अधीक्षक भू-अभिलेख और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिये गये हैं कि निर्धारित बिंदुओं पर 27 दिसंबर की स्थिति में अनिवार्य रूप से अद्यतन जानकारी भेजते हुये निर्धारित तिथि, समय व स्थल पर बैठक में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें ।
Transcript Unavailable.
ग्राम पंचायत विकास योजना में महिलाओं की भूमिका पर विशेष बातचीत
जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा में कपिल व रिया बने चैंपियन
एनसीसी के मशाल यात्रा का हुआ स्वागत
