युवा वह अवस्था है जिस समय मनुष्य बचपन से व्यस्तता की ओर बढ़ता है इस समय उसमें एक नया नया जोश कुछ कर गुजरने की क्षमता देखने को मिलती है इसीलिए माता पिता का यह कर्तव्य है कि वह बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें उसे ऐसा आहार खिलाएं जो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करें युवाओं का स्वास्थ्य देश के उज्जवल भविष्य के लिए अति आवश्यक है पौष्टिक आहार अच्छी मानसिकता को जन्म देता है इसीलिए हमें युवाओं के खानपान पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि युवा ही वह कड़ी है जो देश को विकासशील से विकसित बना सकती हैं जिस देश के युवा स्वस्थ जागरूक होगे उस देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता!!! युवा राष्ट्र का अभिन्न अंग है
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि,आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम भोपाल द्वारा 24 दिसम्बर से 3 जनवरी तक स्थानीय पूजा लॉन परासिया रोड छिंदवाड़ा में भव्य स्तर पर राज्य स्तरीय मृगनयनी हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी 2022 का आयोजन किया गया है । इस प्रदर्शनी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण द्वारा आज शाम 5 बजे शुभारम्भ किया गया । उज्जैन और भोपाल के शहनाई वादकों के शहनाई वादन से प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ जिसमें लगभग 40 से 45 शिल्पकार अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन सह विपणन कर रहे हैं। आयुक्त हाथकरघा सह प्रबंध संचालक म.प्र.हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने हाथकरघा की बारीकियों से छिंदवाडावासियों को अवगत कराने के उद्देश्य से शुभारम्भ कार्यक्रम में हाथकरघा के लूम का प्रदर्शन भी कराया।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के आयुष विभाग के राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय पं.अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में दशहरा मैदान (पोला ग्राउण्ड) छिंदवाड़ा में निःशुल्क आयुष मेला संपन्न हुआ । इस मेले में 2060 व्यक्तियों की निःशुल्क जांच कर उन्हें नि:शुल्क औषधि का वितरण किया गया। जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक साहू द्वारा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पूजन कर मेले का शुभारंभ किया ।
युवा देश की संरचनात्मक और कार्यात्मक इकाई है जिस तरह गाड़ी को चलाने के लिए इंजन की जरूरत होती है वैसे ही देश सही मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए देश के युवाओं पर निर्भर है युवाओं का यह कर्तव्य है कि अपनी जिम्मेदारियों को समझे और देश के विकास में अपना भरपूर योगदान दें ! युवा एक ऐसी कड़ी है जो देश को आगे बढ़ा भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है इसीलिए माता पिता और शिक्षकों का यह कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों को देश के प्रति जागरूक बनाएं और देश की प्रगति में सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित करें ऐसे ही नई नई खबरों के साथ हम आगे मिलते रहेंगे न्यूज़ को लाइक करें और मोबाइल वाणी को सुनते रहे
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ओ.पी.सनोडिया ने बताया कि म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में पंचायत उप निर्वाचन 2022 में तहसील कार्यालय छिंदवाड़ा के स्ट्रांग रूम में 23 दिसंबर को प्रात: 11 बजे से ई.व्ही.एम.की एफ.एल.सी.का कार्य किया जा रहा है जो 28 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने सभी राजनैतिक दल के पदाधिकारियों से ई.व्ही.एम.की एफ.एल.सी के दौरान निर्धारित तिथि व स्थल पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है
ओम अभिजित से खास बातचीत
लोगो को नदी तालाबो को स्वच्छ रखने,, सोख्ता गड्डा बनाने और बोरी बंधान करने हेतु किया गया प्रेरित
बैतूल और आमला का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
मर्कटासन
क्रिसमस पर हुआ आयोजन सौसर एवं ग्राम खैरी तायगांव में क्रिसमस आनंद उत्सव 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया खैरी तायगांव में विधायक विजय चौरे मुख्यातिथि के रूप में सम्मिलित होकर क्षेत्र के सभी लोगों के विकास और सुखद जीवन के लिए प्रार्थना की एवं बच्चों के साथ मिलकर केक काट सभी को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। 25 दिसम्बर को ईसा मसीह जी का जन्म हुआ जिन्होंने दया, प्रेम, करुणा, त्याग, भाईचारा का संदेश को पूरे विश्व को दिया। प्रभु ईसा मसीह जी द्वारा गरीबों को ,निचले वर्गो को ऊपर लाने का प्रयास किया था। निचले तबके के लोगों की सेवा करने में खुद को समर्पित कर दिया था। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्या नीलिमा पाटिल जी,विट्ठल गायकवाड जी विधानसभा सेवादल अध्यक्ष, सरपंच चंद्रशेखर कहाते, पूर्व सरपंच सुनील पिंजारे ,एंजल राजकुमार नरड ,राजकुमार नरड मानव अधिकार जिलाध्यक्ष ,महेश गजभिए, अजय मानगटे ,गोपाल पवार ,दिलीप कुसरे आदि उपस्थित रहे । वहीं सौसर में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर पातुरकर एवं निलम खडसे ने उपस्थित होकर अपने विचार रखे । सौसर में आयोजित कार्यक्रम का संचालन किसना पहाड़े ने किया कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग महिलाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया
