Transcript Unavailable.
25 दिसंबर को हुआ था भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 में मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में हुआ अटल बिहारी वाजपेई जी भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं वे पहली बार 16 जून 1996 तथा फिर 1998 में और फिर 19मार्च 1999 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे | वे हिंदी कवि पत्रकार और अच्छे वक्ता भी थे | अटल बिहारी वाजपेई द्वारा लिखी गई कविता जिससे हमें कुछ सीखने को मिले क्या हार में क्या जीत में किंचित नहीं भयभीत मैं कर्तव्य पथ पर जो भी मिला वरदान नहीं मांगूंगा हो कुछ पर हार नहीं मानूंगा
त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के तहत ग्राम सभा, ग्राम सभा के अधिकार, ग्राम पंचायत विकास योजना आदि पर विशेष बातचीत जनपद पंचायत सिवनी से सी के चौबे सर के साथ ।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के सांसद नकुलनाथ दो दिवसीय प्रवास पर 27 दिसंबर को छिंदवाड़ा आ रहे हैं। वह बिछुआ ब्लॉक में रोड शो के माध्यम से आम जनता से भेंट करेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे। सांसद नकुल नाथ के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार संसद नकुलनाथ 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, गेट कन्वर्जन के बाद छिंदवाड़ा से नैनपुर तक ट्रेन चलाया जाने को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही सुगबुगाहट एक बार फिर से तेज हो गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट का एक लेटर वायरल हुआ है। जिसमें छिंदवाड़ा से नैनपुर तक 3 जनवरी को ट्रेन चलाई जाने का दावा किया जा रहा है। इसको लेकर छिंदवाड़ा से नागपुर तक डेमू ट्रेन याने डीजल इंजन से चलने वाली ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 3 जनवरी से शुरू हो जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखा सकते हैं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
धरना प्रदर्शन लगातार जारी है मध्य प्रदेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। कार्यकर्ताओं के समर्थन में छिंदवाड़ा जिले के नगर निगम महापौर विक्रमा आहके के व्दारि धरना स्थल पर पहुंचे। कार्यकर्ता अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को धरना स्थल से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कोविड की संभावित लहर के दृष्टिगत बचाव की तैयारियों का लिया जायजा ============================================ केंद्र और राज्य शासन द्वारा कोविड की संभावित लहर के दृष्टिगत जारी एडवाइजरी के तारतम्य में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में जिले के प्रशासनिक अधिकारी शनिवार को मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री ओ.पी. सनोडिया और एसडीएम छिंदवाड़ा श्री अतुल सिंह ने मेडिकल कॉलेज के डीन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन के साथ मेडिकल कॉलेज का भ्रमण करने के साथ ही मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार पीएम केयर के तहत स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल देखा। ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में पाया गया। अधिकारियों ने कोविड वार्डों का भी निरीक्षण किया, ट्रीटमेंट व्यवस्था देखी और दवाइयों की उपलब्धता आदि के संबंध में भी चर्चा की।
राष्ट्रीय किसान दिवस पर किसान मेला/संगोष्ठी संपन्न ============================================ राष्ट्रीय किसान दिवस पर गत दिवस आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र चंदनगाँव छिंदवाड़ा में कृषि विभाग की किसान मेला/संगोष्ठी संपन्न हुई । कार्यक्रम में किसानों से चर्चा की गई और प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा किसानों से समन्वित खेती कर अपनी आय बढ़ाने और अपने व अपने परिवार के लिये प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी गई । उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा किसानों को पशुपालन विभाग की योजनाओ की जानकारी देते हुये प्रत्येक किसान से पशुपालन कर अपनी आय बढ़ाने की सलाह दी गई। उप संचालक उद्यानिकी श्री एम.एल.उईके द्वारा उद्यानिकी फ़सलों का क्षेत्र बढ़ाकर अपनी आय बढ़ाने की सलाह किसानों को दी गई। उद्यानिकी कॉलेज के डीन एवं आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के सह संचालक डॉ.विजय पराड़कर ने किसानों से फसल विविधीकरण करके ज़िले में सरसों फसल को अपनाने को ज़िले के किसानों के लिये वरदान बताते हुये कहा कि कम पानी व कम लागत में सरसों की खेती बहुत अच्छा विकल्प है। उन्होंने सरसों फसल के साथ ही किसानों से अपील की कि योजना बनाकर खेती करें और अपने खेत की मिट्टी की जाँच कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुशंसा के अनुसार ही संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करें । नाबार्ड की ज़िला प्रबंधक श्रीमती श्वेतासिंह ने कहा कि किसान एफ.पी.ओ.का गठन कर संगठित होकर कार्य करें। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी और प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।
सुशासन सप्ताह : लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से 5 दिनों में 7059 नागरिकों को मिली त्वरित सेवाएं ============================================ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में जिले में 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिले के 14 लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से 19 से 23 दिसंबर तक केवल 5 दिवसों में कुल 7059 नागरिकों को त्वरित सेवाएं प्रदाय की गईं। इसमें समाधान एक दिन तत्काल सेवा के अंतर्गत 1932 और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत 5127 नागरिकों को निर्धारित अवधि में प्रदाय की गई सेवाएं शामिल हैं।
किसान संघर्ष समिति के 26 स्थापना दिवस पर डॉ सुनिलम पूर्व विधायक एवं अधिवक्ता आराधना भार्गव जी से किसानो की समस्याओं पर संयुक्त वार्तालाप
