राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम संपन्न ============================================= राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर कल सतपुडा लॉ कालेज छिन्दवाडा में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष श्री श्यामाचरण उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजू मरावी ने बताया कि कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष श्री उपाध्याय द्वारा उपभोक्ताओं के अधिकारों और हितों के संरक्षण व उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रावधानों व नियमों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आयोग में वर्ष 2022 में 667 प्रकरणों में सुनवाई कर 295 प्रकरण निराकृत किये गये जिसमें आवेदक के पक्ष में 190 प्रकरणों में निर्णय पारित हुये। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा वर्ष 2022 में 2,25,50,997 रूपये की राशि के अवार्ड और 1,37,69,023 रूपये के राजीनामा अवार्ड आवेदक के पक्ष में पारित कर क्षतिपूर्ति दिलाई गई। कार्यक्रम में खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सतपुडा विधि कालेज के 300 विद्यार्थियों को चलित प्रयोगशाला के माध्यम से मिलावटी खाद्य पदार्थों की जानकारी से अवगत कराया गया । नापतौल एवं औषधि निरीक्षक द्वारा विभाग द्वारा भी उपभोक्ताओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया । कार्यक्रम में पेट्रोल पंप माधव लाल एंड संस और गैस एजेंसी प्रीति भारत गैस एजेंसी द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाकर उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, वार्ड पार्षद/सरपंच जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य श्री चंद्रशेखर माकोडे, कालेज के प्राचार्य श्री वेदप्रकाश तिवारी, खाद्य व औषधि प्रशासन के श्री गोपेश मिश्रा व श्री पुरूषोत्तम भंडुरिया, नापतौल निरीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह, औषधि निरीक्षक श्री विवेकानंद यादव, आपूर्ति विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती सीमा बौरासिया, सर्वश्री रविन्द्र कुमरे, रवि मुकासी, राघवेन्द्र लिल्हारे व सुमित चौधरी के साथ ही विभागीय कर्मचारी और विधि कालेज के विद्यार्थी व उपभोक्तागण उपस्थित थे ।
स्थानांतरण पर श्री खान को शाला परिवार ने दी विदाई रामाकोना स्कूल में हुआ विदाई समारोह का आयोजन रामाकोना - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना में शुक्रवार को स्थानांतरित हुए प्राचार्य एवं शिक्षिकाओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री ए एच खान, श्रीमती कल्पना मानकर एवं श्रीमती प्रीति पवार को भावभीनी विदाई दी गई। विगत दिनों श्री ए एच खान का स्थानांतरण सीएम राइस विद्यालय गुरैया (छिंदवाड़ा) के प्राचार्य के पद पर जबकि श्रीमती कल्पना मानकर का स्थानांतरण सीएम राइस विद्यालय सौसर एवं श्रीमती प्रीति पवार का स्थानांतरण महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा में हुआ है। विदाई समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के जनपद सदस्य श्री गुलाबराव पांडे, ग्राम के उपसरपंच श्री संतोष चौधरी, शासकीय महाविद्यालय सौसर के प्राचार्य डॉ.डी के इंदौरकर एवं महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर अंबाडकर थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के वरिष्ठ नागरिक श्री भाउराव चौधरी ने की। कार्यक्रम में तीनों सत्कार मूर्तियों का स्वागत विद्यालय छात्र-छात्राओं एवं शालेय स्टाफ की ओर से शाल श्रीफल एवं भेटवस्तु देकर किया गया। कार्यक्रम में शालापरिवार की ओर से वरिष्ठ शिक्षक श्री चंद्रकांत नाचनकर ने संबोधित करते हुए श्री खान को कुशल प्रशासक समय नियोजक, व्यवहार कुशल एवं सदैव प्रयत्नशील बताया। कार्यक्रम में श्री गुलाबराव पांडे एवं श्री भाऊराव चौधरी ने रामाकोना क्षेत्र के लिए श्री खान के उल्लेखनीय कार्यों एवं अभूतपूर्व योगदान की कार्यक्रम में श्री खान ,श्रीमती मानकर एवं श्रीमती पवार ने विद्यालयीन यादों एवं अनुभवों को साझा किया और भविष्य में विद्यालय के सफल संचालनार्थ हेतु अपनी ओर से हर संभव प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वंदना गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य श्री आर डी भकने ने किया। कार्यक्रम में शाला के वरिष्ठ शिक्षक श्री डी एम रागासे ,एच जी बल्की, ए एस दुपारे , बी आर बट्टी, हेमलता कड़वे, शासकीय कन्या माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक योगेश्वर वाठ ,शासकीय बालक माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक गिरीश येलकर सहित पंच राजा भानगे एवं समस्त शालेय स्टाफ उपस्थित था।
जिले में लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिये 11 से 13 जनवरी तक तीन दिवसीय पेंशन शिविर का आयोजन ============================================ जिले में लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिये 11 से 13 जनवरी 2023 तक तीन दिवसीय पेंशन शिविर का आयोजन किया गया है। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उनके कार्यालय में लंबित पेंशन, परिवार पेंशन और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लंबित प्रकरण हो तो उन्हें 7 जनवरी 2023 तक जिला पेंशन कार्यालय छिंदवाड़ा में अनिवार्य रूप से जमा कराना सुनिश्चित करें । साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि शिविर के बाद उनके कार्यालय में कोई पेंशन प्रकरण लंबित नहीं रहे ।
जिला स्तरीय समीक्षा समिति और जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की तिमाही बैठक का आयोजन 26 दिसंबर को ============================================ कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में आगामी 26 दिसंबर को शाम 5 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा समिति और जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री प्रकाश भंडारे ने सभी बैंकों के जिला समन्वयकों, संबंधित विभागों के अधिकारियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों को बैठक में स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिये है।
कपास उत्पादक किसानों को मिले बारह हजार रुपए समर्थन मूल्य एवं किसानों की अन्य समस्याओं पर एक खास मुलाकात
कबीर आश्रम में तीन दिवसीय सत्संग सोमवार से सौंसर। श्री सद्गुरू कबीर चौरा संतोष आश्रम सौंसर में तीन दिवसीय विशाल ज्ञान यज्ञ सत्संग समारोह सोमवार से प्रारंभ होगा। श्री सद्गुरू कबीर चौरा संतोष आश्रम सेवा समिति द्वारा आयोजित सत्संग समारोह में कबीर दर्शन के मर्मज्ञ संतगुरू धर्मेन्द्र साहेब संत मंडली के साथ व कबीर निर्णय मंदिर बुरहानपुर के वरिष्ठ संत अमोही साहेब भी पधार रहे है। संतोष साहेब सौंसर विशेष रूप से उपस्थित रहेगे। कबीर आश्रम से महेश साहेब से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार व मंगलवार को सत्संग दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगा। सत्संग समापन पर बुधवार को सुबह सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक प्रवचन, संतों का पूजन व आरती होगी। इस के पश्चात विदाई व भंडारा होगा। समस्त श्रद्धालु, भक्तजनों व प्रबुद्धजनों से कबीर दर्शन का ज्ञान आत्मसात करने की अपील की गई है।
मध्यप्रदेश राज्य के छिन्दवाडा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में रेलवे द्वारा गेट कन्वर्जन के बाद में छिंदवाड़ा सिवनी, नैनपुर जबलपुर रूट मे ट्रेन चलाए जाने की सुगबुघाहट तेज हो गयी है। जनवरी के पहले सप्ताह में संभीवित तीन से चार जनवरी को इस ट्रेन चलाई जा सकती है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के सिवनी रोड पर सुनियोजित तरीके से करोड़ों की जमीन पर अतिक्रमण किया जा किया गया था। शिकायत पर शुक्रवार को प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए। 16 अतिक्रमणकारियों को हटा दिया गया है। पिछले 15 दिनों से लगातार अस्थाई बलिया लगाकर यहां अतिक्रमण किया जा रहा था। इसी पूरे गोरखधंधे में एक रैकेट निरंतर कार्रवाई कार्य कर रहा था। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के एसपी विवेक अग्रवाल अप सेंट्रल में अपनी सेवाएं देंगे उन्हें केंद्रीय सचिवालय में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद राज्य शासन ने उनकी सेवाएं उक्त पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक के लिए भारत सरकार गृह मंत्रालय को सौंपी है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
संतो की नगरी संतो का हुआ आगमन संतो की नगरी में शुक्रवार रात्रि श्री दिगम्बर स्वामी मदनमोहन गिरी महाराज के रामाकोना आगमन हुआ और संत मंडली भगवान विट्ठल रुक्मिणी मंदिर में हरिपाठ में शामील हुए पश्चात भगवान के दर्शन कर शांति ब्रम्ह एकनाथ महाराज मंदिर और हनुमान मंदिर में पहुंचे ज्योत से ज्योत जगाई तथा हनुमान चालीसा में हाजरी लगवाई तथा आदीवासी छात्रावास में रात्रि विश्राम हुआ इस अवसर पर मोरेश्वर मर्सकोले,भावराव चौधरी, श्याम ठाकरे,अनिल शिगनापुरे, रामचंद्र राऊत राजेन्द्र भक्ते प्रदिप ठाकरे नारायण खंडाईत गोपाल खंडाईत आण्याजी धुन्डे सुरेश भानगे दिनेश धुन्डे कृणाल पातुरकर हिमांशु भोयर दक्ष खंडाईत अभिशेख चौधरी सहित शेकडो की संख्या में उपस्थित होकर संतो का स्वागत किया ।
