कबीर आश्रम में तीन दिवसीय सत्संग सोमवार से सौंसर। श्री सद्गुरू कबीर चौरा संतोष आश्रम सौंसर में तीन दिवसीय विशाल ज्ञान यज्ञ सत्संग समारोह सोमवार से प्रारंभ होगा। श्री सद्गुरू कबीर चौरा संतोष आश्रम सेवा समिति द्वारा आयोजित सत्संग समारोह में कबीर दर्शन के मर्मज्ञ संतगुरू धर्मेन्द्र साहेब संत मंडली के साथ व कबीर निर्णय मंदिर बुरहानपुर के वरिष्ठ संत अमोही साहेब भी पधार रहे है। संतोष साहेब सौंसर विशेष रूप से उपस्थित रहेगे। कबीर आश्रम से महेश साहेब से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार व मंगलवार को सत्संग दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगा। सत्संग समापन पर बुधवार को सुबह सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक प्रवचन, संतों का पूजन व आरती होगी। इस के पश्चात विदाई व भंडारा होगा। समस्त श्रद्धालु, भक्तजनों व प्रबुद्धजनों से कबीर दर्शन का ज्ञान आत्मसात करने की अपील की गई है।
