गांव आजिविका और हम विषय पर राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के परिप्रेक्ष्य में अधिवक्ता मधुकर गायकवाड़ सर के साथ छिंदवाड़ा मोबाइल वाणी पर एक खास मुलाकात
राजनीतिक कार्यक्रम मे शालेय छात्रों को भेजने का मामला प्रकाश में आया जो अब तुल पकड़ रहा है जिस पर पूर्व अध्यक्ष एन एस यू आइ मनिष रुंघे ने छिंदवाड़ा मोबाइल वाणी से रुबरु होकर दी अपनी राय
तीन छात्रावास/आश्रम के अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी ============================================ सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सतेन्द्र सिंह मरकाम द्वारा गत दिवस जिले के विकासखंड जुन्नारदेव के 2 छात्रावासों और एक आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान आदिवासी कन्या छात्रावास दमुआ की अधीक्षिका श्रीमती मीना तुमड़ाम और आदिवासी बालक छात्रावास दमुआ के अधीक्षक श्री बबलू बानवंशी अनुपस्थित और आदिवासी बालक आश्रम रामपुर के अधीक्षक श्री शिवदान शाह नर्रे उपस्थित पाये गये । आदिवासी बालक छात्रावास दमुआ और आदिवासी बालक आश्रम रामपुर में विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर कमजोर पाया गया, साफ-सफाई नहीं पाई गई और भोजन की गुणवत्ता अच्छी नहीं होने के साथ ही मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं पाया गया । इन संस्थाओं के अधीक्षकों ने पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही और उदासीनता पाये जाने पर तीनों अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिनों के भीतर संबंधित मंडल संयोजक के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं । स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने या समाधानकारक नहीं होने पर संबंधित के विरूध्द नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी ।
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन 24 दिसंबर को ============================================ उपभोक्ताओं के संरक्षण एवं जागरूकता के लिये भारत शासन द्वारा 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस घोषित किया गया है। शासन के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में उपभोक्ताओं में उनके अधिकारो के प्रति जागरूकता लाने के लिये जिला मुख्यालय में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय छिंदवाड़ा में 24 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे से जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपभोक्ता फोरम छिंदवाड़ा के अध्यक्ष श्री श्यामाचरण उपाध्याय करेंगे । जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजु मरावी ने उपभोक्ता जागरूकता से जुड़ी सभी विभागीय संस्थाओं और आम उपभोक्ताओं से इस कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है ।
तामिया में संचालित मुर्गी शेड निर्माण कार्य की प्रगति की मॉनिटरिंग और आकस्मिक निरीक्षण ============================================ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेंद्र नारायण के मार्गदर्शन में कल जिले में पदस्थ सीएम फेलो गौरव कुमार जैन और महात्मा गांधी नेशनल फेलो श्री विनम्र धाकड़ द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तामिया श्री राधेश्याम बारिवे के साथ जिले की जनपद पंचायत तामिया में संचालित मुर्गी शेड निर्माण कार्य की प्रगति की मॉनिटरिंग और आकस्मिक निरीक्षण किया गया । उन्होंने कनिष्ठ यंत्री, रोजगार सहायक और सचिव को कार्य में तेजी व प्रगति लाने के निर्देश दिये।
अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई सुशासन दिवस की शपथ ============================================= भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म-दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। शनिवार 24 दिसम्बर को शासकीय अवकाश होने से कल शुक्रवार को प्रात: 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई गई । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत तिर्की ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई । इसके अलावा सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई गई ।
पंचायतों के उप निर्वाचन 2022 (उत्तरार्ध्द) के अंतर्गत निर्वाचन के दौरान विद्युत प्रदाय की सुचारू व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश ========================================== म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में पंचायतों के उप निर्वाचन 2022 (उत्तरार्ध्द) के अंतर्गत आगामी 5 जनवरी को सरपंच व पंच के निर्वाचन के लिये मतदान संपन्न होगा । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्रीमती शीतला पटले द्वारा म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री/कार्यपालन यंत्री को पंचायतों के उप निर्वाचन 2022 (उत्तरार्ध्द) के अंतर्गत आयोग के निर्देशानुसार मतदान और मतगणना के दौरान निर्बाध विद्युत प्रदाय की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिये गये हैं ।
आयुष स्वास्थ्य शिविर में हुआ मरीज उपचार
रेलवे स्टेशन पर ब्रिज का काम शुरू
शिवानी ने राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल
