सीएम राइज स्कूलों में डीईओ ने लगाई क्लास पूछा सवाल
दो दिवसीय जिला स्तरीय सतरंज प्रतियोगिता कल से
पंचायत उप निर्वाचन 2022 (उत्तरार्ध्द) में सेंस गतिविधियां संचालित कर मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश ========================================= कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में पंचायत उप निर्वाचन 2022 (उत्तरार्ध्द) के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किये जाने के लिये गतिविधि कैलेण्डर जारी कर सेंस के पार्टनर विभागों को उनके क्षेत्रीय अमलों के माध्यम से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सेंस गतिविधियां संचालित कर मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिये गये हैं । इन गतिविधियों के अंतर्गत महाविद्यालयों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, युवा संवाद कार्यक्रम आदि आयोजित किये जा सकते हैं । जिला नोडल अधिकारी सेंस स्थानीय निर्वाचन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण ने बताया कि सेंस गतिविधियों के अंतर्गत विगत चुनावों में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों में नुक्कड़ नाटक, गीत आदि के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। पंचायत उप निर्वाचन 2022 (उत्तरार्ध्द) में मतदाता पंच पद के लिये मतपत्र और सरपंच पद के लिये ई.व्ही.एम.के माध्यम से मतदान करेंगे । इस संबंध में मतदाता जागरूकता के लिये स्कूल व कॉलेजों में रंगोली, मेहंदी, लोकगीत, लोकनृत्य, भाषण, चित्रकला, स्लोगन, लेखन प्रतियोगितायें आदि आयोजित की जा रही हैं । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्रीमती पटले द्वारा जिले की सभी स्वयंसेवी संस्थाओं, समाज के गैर राजनैतिक व्यक्ति, व्यापारी, स्वसहायता समूह, कैम्पस एम्बेसेडर, सिविल सोसायटी संगठन, रोटरी क्लब, कॉलोनाईजर, सांस्कृतिक संस्थायें, मेला समितियां, उत्सव समितियों आदि से अपील की गई है कि वे अपनी गतिविधियों के साथ ही पंचायत उप निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें
राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर किसान संघर्ष समिति कि उपाध्यक्ष किसान नेत्री अधिवक्ता सुश्री आराधना भार्गव की छिंदवाड़ा मोबाइल वाणी पर एक खास मुलाकात
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणक के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय में होने वाले युवा उत्सव में विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी से जीत कर आए प्रतिभागियों का जोन स्तर की प्रतिभागियों में शामिल होने की जब बारी आई तो विश्वविद्यालय ने इन्हें भेजने में आने वाले खर्च को उठाने से मना कर दिया है ।युवा उत्सव में चयनित होकर आए युवाओं ने यह आरोप लगाते हुए कहा है कि, विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद भी जब तक बात नहीं बनी तो विश्वविद्यालय के सामने धरना देकर बैठे विद्यार्थी उनका कहना है कि, इसके लिए कॉलेज में 50 प्रतिशत खर्चा मांगा जा रहा है। लेकिन नियम में नहीं आने के कारण यहां से भी उन्हें वापस लौटना पड़ा ।क्लिक कर ऑडियो सकते हैं।
पर्यावरण मित्र पवन श्रीवास्तव के साथ छिंदवाड़ा मोबाइल वाणी पर बदलते मोसम और कोरोना के संबंध में विशेष बातचीत
बदलते मौसम और कृषी के संबंध में सुरेन्द्र पन्नासे वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषी विज्ञान केन्द्र चंदनगांव के साथ राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर विशेष बातचीत
राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संदीप मोहोड के साथ किसानों की समस्याओं पर विशेष बातचीत
राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर किसानों की समस्याओं को लेकर एक खास मुलाकात क्षेत्रीय विधायक विजय चौरे जी के साथ
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से सारंग ढगे से वित्तीय लेनदेन की समस्या पर साक्षात्कार किया। जिसमे सारंग ढगे जी ने बताया कि अगर हमारा पैसा बिना हमें बताये पैसा काट जाता है, तो हम सभी को बैंक के टॉलफ्री नंबर पर जानकर या फिर नजदीकी बैंक में जाकर पूछना चाहिए। जिससे हमें यह जानकारी मिल जाती है की हमारा पैसा किस आधार पर कटा गया है। उन्होंने यह बताया कि जब उन्होंने अपने बंद खाते को फिर से चालू किया तब उनके खाते से 700 रूपए काट लिए गए थे। जब उन्होंने इसकी जानकारी ली तो बैंक के द्वारा यह बताया गया कि उनका ए.टी.एम, ऑनलाइन लेन देन और खाते को फिर से चालू करने लिए कटा गया है
