कक्षा 5वीं और 8वीं के नियमित विद्यार्थियों के लिये वार्षिक मूल्यांकन कार्यक्रम निर्धारित ========================================================== राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं के नियमित विद्यार्थियों के लिये वार्षिक मूल्यांकन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है । निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 5वीं का वार्षिक मूल्यांकन 23 से 31 मार्च तक और कक्षा 8वीं का वार्षिक मूल्यांकन 23 मार्च से एक अप्रैल तक प्रात: 9 से 11:30 बजे तक किया जायेगा । वार्षिक मूल्यांकन के दौरान दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार नि:शक्त विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिये अतिरिक्त समय/लेखक अनिवार्य रूप से प्रदान किया जायेगा । जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक श्री जगदीश कुमार इड़पाचे ने बताया कि कक्षा 5वीं के लिये 23 मार्च को दृष्टिबाधितों के लिये गणित अथवा संगीत, 25 मार्च को प्रथम भाषा विशिष्ट हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी, 27 मार्च को पर्यावरण अध्ययन, 29 मार्च को व्दितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) अथवा सामान्य हिन्दी(जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) और 31 मार्च को अतिरिक्त भाषा सामान्य उर्दू/हिन्दी/अन्य विषयों का वार्षिक मूल्यांकन होगा । इसी प्रकार कक्षा 8वीं के लिये 23 मार्च को दृष्टिबाधितों के लिये गणित अथवा संगीत, 25 मार्च को विज्ञान, 27 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 29 मार्च को प्रथम भाषा विशिष्ट हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी, 31 मार्च को व्दितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) अथवा सामान्य हिन्दी(जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) और एक अप्रैल को तृतीय भाषा संस्कृत सामान्य हिन्दी/उर्दू/मराठी/उड़िया/पंजाबी/अन्य अथवा मूक-बधिरों के लिये चित्रकला विषयों का वार्षिक मूल्यांकन होगा ।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने किये 3 निलंबित अधिकारी बहाल ========================================================= कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के कार्यो में लापरवाही बरतने व वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों/निर्देशों की अवहेलना करने पर पशु चिकित्सा विभाग के निलंबित किये गये 3 अधिकारियों से प्राप्त अभ्यावेदन पर विचार करते हुये इन अधिकारियों को निलंबन से बहाल किया जाकर रिक्त पदों पर पदस्थ करने के आदेश जारी किये गये हैं । बहाल किये गये अधिकारियों के विरूध्द संस्थित विभागीय जांच यथावत जारी रहेगी और विभागीय जांच के बाद उनकी निलंबन काल की अवधि का निराकरण किया जायेगा । उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती पटले द्वारा निलंबन से बहाल कर सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री हीरासिंह मरावी को जिले के विकासखंड बिछुआ के ग्राम लोंहागी के पशु औषधालय, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री भानुप्रताप कोराईक को जिले के विकासखंड पांढुर्णा के ग्राम धनौरा के पशु औषधालय और सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री सुरेश कुमार इरपाची को विकासखंड पांढुर्णा के ग्राम काराघाट कामठी के पशु औषधालय में आगामी आदेश तक के लिये पदस्थ किया गया है ।
अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छूटे हुये विद्यार्थियों को ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन भरने के लिये निर्देशित करने का अनुरोध =========================================================== आयुक्त अनुसूचित जाति विभाग भोपाल द्वारा आज वीडियो कांफ्रेंस में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के आवेदन के लिये चालू किया गया एमपी टास और एनआईसी 2.0 पोर्टल 23 दिसंबर को शाम 5 बजे बंद कर दिया जायेगा । सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम ने जिले के सभी शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों के संस्था प्रमुखों से अनुरोध किया है कि वे अपनी संस्था में अध्ययनरत अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक के शेष छूटे हुये विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि व समय पर एमपी टास और एनआईसी 2.0 पोर्टल पर अपना छात्रवृत्ति आवेदन ऑनलाईन भरने के लिये निर्देशित करें ।
सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में जिले को मिला एक ग्रेट
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर गुरु मंत्र भविष्य निर्माण कार्यक्रम के तहत गणित विशेषज्ञ ए एच खान सर के साथ विशेष बातचीत
पुछो और जानों अभियान के तहत चंद्रशेखर गोहिया समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी सामाजिक न्याय विभाग जनपद पंचायत सौसर से एक खास मुलाकात
Transcript Unavailable.
गांव आजिविका और हम विषय पर बायोगैस संयंत्र पर विशेष बातचीत के तहत खादी ग्रामोद्योग से एस कुमार सिन्हा जी के साथ विशेष बातचीत
