मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से दिनकर पातुलकर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृष्णा पहाड़ी से बातचीत की। बातचीत में कृष्णा पहाड़ी ने बताया कि मजदूरों को स्वास्थ्य सुविधायें नहीं मिलती हैं। कृष्णा का कहना है मजदूरों को सप्ताह में एक दिन का छुट्टी अवश्य रहना चाहिए। साथ ही उनके बच्चों के लिए शिक्षा भी नि शुल्क और स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना चाहिए ।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म-दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। शनिवार 24 दिसम्बर को शासकीय अवकाश होने से 23 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे सभी शासकीय कार्यालयों में शासकीय अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्यालयों में सुशासन दिवस की शपथ लेंगे । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 23 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला दिनकर पातुलकर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृषि विशेषज्ञ पराड़कर से बातचीत किया। बातचीत के दौरान कृषि विशेषज्ञ पराड़कर ने बताया की मौसम में बदलाव के वजह से किसान को नुकसान तो हो रहा है। लेकिन अगर किसान खेती को अपने फायदे के तोर पर देखे तो इससे किसान को जरूर फायदा होगा
पंचायत उप निर्वाचन में पंच और सरपंच पद के निर्वाचन के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश
पंचायत उप निर्वाचन में पंच और सरपंच पद के निर्वाचन के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश =========================================== मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत आम/उप निर्वाचन-2022 (उत्तरार्ध्द) की घोषणा की जा चुकी है तथा मतदाताओं और अभ्यर्थियों को मतदान की प्रक्रिया, मतदान के दौरान दी जाने वाली सुविधाएं, सुविधा केन्द्रों की स्थापना, नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथियां, मतदान की तिथियों की जानकारी आदि ग्राम पंचायतों में डोंडी (मुनादी) के माध्यम से प्रदान करने के निर्देश दिये गये हैं । साथ ही प्रचार-प्रसार के दौरान मतदाताओं और अभ्यर्थियों को यह भी अवगत कराने के निर्देश दिये गये हैं कि पंचायतों के निर्वाचन में पंच पद के निर्वाचन मतपत्रों पर मोहर लगाकर और सरपंच के निर्वाचन ई.व्ही.एम. के माध्यम से सम्पन्न कराये जायेंगे । इन निर्देशों के परिपालन में सहायक नोडल अधिकारी सेंस स्थानीय निर्वाचन एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री जे.के.इड़पाचे ने जिले के छिंदवाड़ा और हर्रई को छोड़कर शेष जनपद शिक्षा केन्द्रों के सहायक नोडल अधिकारी सेंस एवं विकासखंड स्रोत समन्वयकों को निर्देश दिये गये हैं कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदाताओं और अभ्यर्थियों को यह अवगत करायें कि पंचायत उप निर्वाचन में पंच पद के निर्वाचन मतपत्रों पर मुहर लगाकर और सरपंच पद के निर्वाचन ई.व्ही.एम.के माध्यम से संपन्न करायें जायेंगे । इस संबंध में संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जो सेंस के नोडल अधिकारी भी हैं, से संपर्क स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करें और रणनीति तैयार कर गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार डोंडी (मुनादी) के माध्यम से करायें।
छिंदवाड़ा जिला के शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिवस सोमवार से शुक्रवार निर्धारित करने संबंधी व्यवस्था को आगामी आदेश तक प्रभावशील रखा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार 10 जून 2022 द्वारा कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं बचाव के लिये 5 कार्य-दिवस का सप्ताह निर्धारित किया गया था। यह आदेश 31 दिसम्बर 2022 तक प्रभावशील था जिसे आगामी आदेश तक यथावत प्रभावशील रखा गया है।
जिला योजना समिति के सम्मिलन/निर्वाचन के कार्य में नियुक्त पीठासीन अधिकारियों/सहायकों और संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न =========================================== कलेक्टर एवं सदस्य सचिव जिला योजना समिति श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में जिला योजना अधिकारी श्री यशवंत वैद्य की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आगामी 22 दिसंबर को आयोजित जिला योजना समिति के सम्मिलन/निर्वाचन के कार्य में नियुक्तh पीठासीन अधिकारियों/सहायकों और संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिले के मास्टर ट्रेनर्स डॉ.पी.एन.सनेसर और श्री राजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन/मतदान संबंधी संपूर्ण प्रक्रियाओं को पी.पी.टी. के माध्यम से और निर्वाचन प्रक्रिया के उपयोग में लाये जाने वाले प्रपत्रों के बारे में विस्तृत रुप से समझाया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत तिर्की, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस.के.गुप्ता, आयुक्त नगरपालिक निगम श्री राहुल सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम, तहसीलदार छिंदवाड़ा श्री अजय भूषण शुक्ला और अन्य अधिकारी उपस्थित थे
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के उपलक्ष्य में आज मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, छिंदवाड़ा के सहयोग से जिले के विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम उमरानाला की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में “ऊर्जा संरक्षण आज की आवश्यकता" विषय पर निबंध और तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुई । प्रतियोगिताओं में छात्र/छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता और तात्कालिक भाषण के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण व बचत के उपाय बताये गये।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से दिनकर पातुलकर मोबाइल वाणी के माध्यम से भारतीय रिजर्व बैंक के अस्सिस्टेंट मैनेजर प्रवीण खण्डई से साक्षात्कार किया। प्रवीण खण्डई जी ने बताया कि भारत साकार द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना उन सभी माध्यम परिवार वर्ग के लोगों के लिए जिनका किसी भी दुर्घटना में मौत होती है, तो उनके परिवार को 2 लाख रूपए दिया जाएगा। प्रवीण खण्डई जी ने योजना के बारे में अच्छी जानकारी देते हुए यह कहते हैं कि इस योजना में अपना नाम डलवाने के लिए ग्राहक को किसी भी बैंक में जाकर आवेदन को भरकर और अपने खाते की संख्या और उस व्यक्ति का नाम जिसे वह पैसा मिल सके उनका नाम डलवा सकते हैं।
गांव आजिविका और हम विषय पर जिला पंचायत छिंदवाड़ा से स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक सुधिर कृषक जी की छिंदवाड़ा मोबाइल वाणी पर एक खास मुलाकात
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से ई पहचान योजना को लेकर धनेश्वरी जी से साक्षात्कार किया। जिसमे धनेश्वरी जी ने ई-पहचान के बारे में अच्छी जानकारी देते हुए यह बताया कि वैसे कर्मचारी जो फैक्ट्रियों, बाज़ारों, रिक्शाचालकों आदि जो स्वास्थ्य का खर्चा नहीं उठा पाते उसके लिए सरकार द्वारा यह योजना चलाई गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के आधार पर ऐसे कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधा दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि यह लाभ तभी मिलता है जब कोई दुर्घटना होती है। इसलिए सभी कर्मचारियों को इसका लाभ लेना चाहिए
