मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में राज्य विधानसभा में मंगलवार को विधायक सोहनलाल वाल्मीकि को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले को जनभागीदारी योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020 -21 में 4 करोड़ 45 लाख 150रुपये दिए गए और वर्ष 2021- 22 में मात्र 95 लाख दिए गए, जबकि वर्तमान में वित्त वर्ष 2022-23 में कोई राशि नहीं दी गई है। प्रश्नकाल में विधायक वाल्मीकि ने इस संबंध में आपत्ति व्यक्त की और जिले में भेदभाव जैसे स्थिति के लिए कहां है। तो वही छिंदवाड़ा जिले में क्यों नहीं किया जा रहा है ।इस को लेकर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक कमलनाथ ने भी कहा कि विधायक वाल्मीकि की बात से सहमत हूं ।यह केवल सभी विभाग में नहीं और लगभग हर विभाग में छिंदवाड़ा जिले के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है ।वह सही नहीं है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बादल फटने के बाद उत्तरी हवाओं का प्रभाव भी दिखाई देने लगा है ।बीते 2 दिनों से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि रविवार के मुकाबले सोमवार को रात का पारा उछल गया लेकिन इसके बाद भी 10 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 3 दिनों में हवाओं का असर से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे रात में ठंड में इजाफा हुआ है ।लेकिन इसके बाद पूरे सप्ताह मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। क्लियर ऑडियो सुन सकते हैं।
अमृत छिंदवाड़ा विकास योजना (प्रारूप) 2035 की सुनवाई अब 23 दिसंबर को ============================================================= नगर तथा ग्राम निवेश के प्रभारी उप संचालक श्री व्ही.के.परस्ते ने बताया कि अमृत छिंदवाड़ा विकास योजना (प्रारूप) 2035 की सुनवाई आगामी 23 दिसंबर 2022 को निर्धारित की गई है । इस संबंध में सभी ऐसे आपत्तिकर्ता जिन्हें सूचना पत्र जारी किया गया है, से अनुरोध किया गया है कि वे 23 दिसंबर को सुनवाई के लिये उपस्थित रह सकते हैं । यदि कोई आपत्ति/सुझावकर्ता को सुनवाई का सूचना पत्र प्राप्त नहीं हुआ हो तो वे भी आगामी 23 दिसंबर को सुनवाई के लिये कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि पूर्व में गठित समिति द्वारा 17 दिसंबर को सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई थी, किन्तु 17 दिसंबर को शासकीय अवकाश होने के कारण सुनवाई की तिथि में वृध्दि की गई है ।
ग्राम खैरीमाली में सरसों फसल क्षेत्र का भ्रमण ============================================================ उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह और कृषि अनुसंधान केन्द्र चंदनगाँव के सह संचालक डॉ.विजय पराड़कर द्वारा कल जिले के विकासखंड बिछुआ के ग्राम खैरीमाली में सरसों फसल का प्रक्षेत्र दिवस आयोजित कर किसानों से चर्चा की गई और क्षेत्र का भ्रमण किया गया । ग्राम खैरीमाली में किसानों ने लगभग 100 एकड़ में सरसों फसल लगाई है। सरसों फ़सल कम लागत व कम पानी में अधिक लाभ देने के कारण किसानों ने इस वर्ष ज़िले में लगभग 25000 हेक्टर में सरसों फसल लगाई है । इस दौरान सहायक संचालक कृषि सुश्री सरिता सिंह, परियोजना संचालक आत्मा प्राची कौतू, एसडीओ श्री दीपक चौरसिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री अरविंद जावरे, बीटीएम स्मिता पाटिल, ग्राम पंचायत के सरपंच और प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।
जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त =========================================================== भारत सरकार के कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग नई दिल्ली के निर्देशों के अनुसार राज्य शासन द्वारा प्रदेश में 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर गुड गवर्नेंस सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है। राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर गुड गवर्नेंस सप्ताह मनाये जाने के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । उन्होंने नियुक्त जिला नोडल अधिकारी को निर्देश दिये है कि राज्य शासन द्वारा सुशासन सप्ताह मनाये जाने के संबंध में दिये गये निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाना सुनिश्चित करें ।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने की कृषि एवं सह संबद्ध विभागों की समीक्षा =========================================================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने सोमवार को कलेक्ट्रेट मिनी संवाद कक्ष में कृषि एवं सह संबध्द विभागों की ए.पी.सी.फालोअप और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक ली । उन्होंने कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग व उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर सभी विभाग के ज़िला प्रमुख अधिकारियों को समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये । बैठक में सीईओ ज़िला पंचायत श्री हरेंद्र नारायण, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, उप संचालक पशुपालन डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार, उप संचालक उद्यानिकी श्री एम.एल.उइके, उपायुक्त सहकारिता श्री जी.एस.डेहरिया, जीएमडीसीसीबी श्री के.के.सोनी, सहायक संचालक मत्स्यपालन श्री राजेंद्र सिंह व सहायक कृषि यंत्री श्री समीर पटेल सहित अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने की समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश ========================================================= कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने निर्देश दिए कि सभी विभागों के अधिकारी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण पर विशेष ध्यान दें। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से शिकायतों पर नजर रखते हुए समय सीमा के अंदर एल-1 स्तर पर ही अधिकांश शिकायतों के निराकरण का प्रयास करें और शुरू से ही संतुष्टि पूर्ण निराकरण पर फोकस करें। कोई भी शिकायत अटेंड हुए बिना अगले स्तर पर नहीं जानी चाहिए। बड़े और जनता से सीधे जुड़े महत्वपूर्ण विभाग शिकायतों के निराकरण में हमेशा ए ग्रेड में रहने के लिए निरंतर प्रयास करें। कलेक्टर श्रीमती पटले आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश दे रहीं थीं। बैठक में समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा के साथ ही सीएम मोनिट, पीजी पोर्टल के लंबित प्रकरणों के निराकरण और विभिन्न आयोगों, वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्रों पर की गई कार्यवाहियों की भी समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेंद्र नारायण, एडीएम श्री ओ.पी.सनोडिया, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री अतुल सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत तिर्की, उप संचालक सामाजिक न्याय श्री एस.के.गुप्ता, उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह व नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री राहुल सिंह सहित सभी विभागों के प्रमुख व मुख्यालय के संबंधित अधिकारी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष से, जबकि अन्य सभी एसडीएम व खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित थे।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों से अपने खातों को आधार से लिंक कराने की अपील खाता लिंक नहीं होने पर दिसम्बर माह की पीएम किसान सम्मान निधि नहीं मिलेगी। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जिले के पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राही किसानों से अपील की है कि वे सभी अपने खातों को आधार से लिंक करवायें। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अपने खाते आधार से लिंक नहीं कराये हैं, उनके खातों में भारत सरकार के निर्देशानुसार दिसम्बर माह की सम्मान निधि जमा नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत जिले में अधिकांश किसानों ने अपने खातों को आधार से लिंक करवा लिया है, किन्तु अभी भी जिले में 32 हजार से अधिक किसान ऐसे हैं, जिनके खाते आधार से लिंक नहीं हुए हैं। ऐसे सभी किसानों से अपील की गई है कि वे बैंक में अपने आधार कार्ड ले जाकर खाते को आधार से लिंक करवा लें, अन्यथा दिसम्बर माह में जारी होने वाली पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किश्त उनको प्राप्त नहीं हो सकेगी।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा की शिवराज स्कूल गोरैया में ऊर्जा बचत को के विषय को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुई। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के उपलक्ष्य में आज मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड छिंदवाड़ा के सहयोग से सी.एम.राईज स्कूल गुरैया में चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला के माध्यम से ऊर्जा बचत के उपाय बताये गये। मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड छिंदवाड़ा के जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्री सुनील गहुखेड़कर ने बताया कि कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य श्री ए.एच.खान द्वारा विद्यार्थियों और शाला स्टाफ को ऊर्जा संरक्षण व बचत के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
