मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बादल फटने के बाद उत्तरी हवाओं का प्रभाव भी दिखाई देने लगा है ।बीते 2 दिनों से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि रविवार के मुकाबले सोमवार को रात का पारा उछल गया लेकिन इसके बाद भी 10 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 3 दिनों में हवाओं का असर से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे रात में ठंड में इजाफा हुआ है ।लेकिन इसके बाद पूरे सप्ताह मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। क्लियर ऑडियो सुन सकते हैं।