मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा की शिवराज स्कूल गोरैया में ऊर्जा बचत को के विषय को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुई। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के उपलक्ष्य में आज मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड छिंदवाड़ा के सहयोग से सी.एम.राईज स्कूल गुरैया में चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला के माध्यम से ऊर्जा बचत के उपाय बताये गये। मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड छिंदवाड़ा के जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्री सुनील गहुखेड़कर ने बताया कि कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य श्री ए.एच.खान द्वारा विद्यार्थियों और शाला स्टाफ को ऊर्जा संरक्षण व बचत के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
