अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छूटे हुये विद्यार्थियों को ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन भरने के लिये निर्देशित करने का अनुरोध =========================================================== आयुक्त अनुसूचित जाति विभाग भोपाल द्वारा आज वीडियो कांफ्रेंस में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के आवेदन के लिये चालू किया गया एमपी टास और एनआईसी 2.0 पोर्टल 23 दिसंबर को शाम 5 बजे बंद कर दिया जायेगा । सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम ने जिले के सभी शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों के संस्था प्रमुखों से अनुरोध किया है कि वे अपनी संस्था में अध्ययनरत अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक के शेष छूटे हुये विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि व समय पर एमपी टास और एनआईसी 2.0 पोर्टल पर अपना छात्रवृत्ति आवेदन ऑनलाईन भरने के लिये निर्देशित करें ।