मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, गेट कन्वर्जन के बाद छिंदवाड़ा से नैनपुर तक ट्रेन चलाया जाने को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही सुगबुगाहट एक बार फिर से तेज हो गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट का एक लेटर वायरल हुआ है। जिसमें छिंदवाड़ा से नैनपुर तक 3 जनवरी को ट्रेन चलाई जाने का दावा किया जा रहा है। इसको लेकर छिंदवाड़ा से नागपुर तक डेमू ट्रेन याने डीजल इंजन से चलने वाली ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 3 जनवरी से शुरू हो जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखा सकते हैं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।