मुरमूरे मे छुपे है सेहत के कई राज
कक्षा 5वी व 8वी की निरस्त व स्थगित परीक्षाओं के आयोजन की समय सारिणी निर्धारित ============ संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा कक्षा 5वी और 8वी की निरस्त व स्थगित की गई परीक्षाओं के आयोजन की समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है । परीक्षा के लिये निर्धारित परीक्षा केन्द्र पूर्वानुसार ही रहेंगे । जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक श्री जे.के.इडपाचे ने बताया कि निर्धारित नई समय सारिणी के अनुसार कक्षा 5वी की दृष्टिबाधितों के लिये गणित अथवा संगीत की परीक्षा आगामी 15 अप्रैल को दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक तथा कक्षा 8वी की दृष्टिबाधितों के लिये गणित अथवा संगीत की परीक्षा आगामी 15 अप्रैल को दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई है । इसके अलावा कक्षा 8वी की तृतीय भाषा संस्कृत की परीक्षा आगामी 17 अप्रैल को दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई है । उन्होंने स्पष्ट किया है कि कक्षा 8वी की संस्कृत विषय की परीक्षा केवल एस.सी.ई.आर.टी.पाठ्यक्रम के अंतर्गत परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिये ही आयोजित होगी । इसके अतिरिक्त अन्य तृतीय भाषा चयन करने वाले और एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की एक अप्रैल 2023 को आयोजित परीक्षा ही मान्य होगी ।
जिले में नवनियुक्त 190 उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिये किये गये भोपाल रवाना =========== आयुक्त जनजातीय कार्य द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम द्वारा जिले में नवनियुक्त 190 उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों को 4 बसों के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिये भोपाल रवाना किया गया । इसमें 104 शिक्षक और 86 शिक्षिकायें शामिल हैं । जनजातीय कार्य विभाग के सहायक संचालक शिक्षा श्री उमेश सातनकर ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षक मुख्यमंत्री निवास भोपाल में पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे ।
जामसांवली मंदिर में संपन्न होम्योपैथी शिविर में दो चिकित्सकों ने दी अपनी सेवायें ============ विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में जिला आयुष अधिकारी डॉ.प्रमिला यावतकर के दिशा निर्देशन में गत दिवस जामसांवली मंदिर में संपन्न नि:शुल्क होम्योपैथी और आयुर्वेदिक शिविर में 360 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया । इस शिविर में डॉ.रश्मि रसेला और डॉ.नम्रता झांझोड़ द्वारा अपनी सेवायें दी गईं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड पांढुर्णा क्षेत्र के आधा दर्जन ग्रामों के ग्रामीणों ने बीते दिनों अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया। साथ ही जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के नाम ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि धावडी खाना,खडकी और नीलकंठ में सिंचाई परियोजना निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अभी जारी है उनके विस्थापन के लिए इनके 49 के पास व्यवस्था करने की मांग की। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
विश्व होम्योपैथिक दिवस व 268वी हेनिमैन जयंती के उपलक्ष्य में छिंदवाड़ा में संपन्न होम्योपैथी विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 884 रोगी हुये लाभान्वित
छिन्दवाड़ा में मनाया गया महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह
मध्यप्रदेश राज्यके छिन्दवाडा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी में प्राचार्या श्रीमती विद्या शरद जोशी की अध्यक्षता में आज 2 दिवसीय संकुल स्तरीय मुक्केबाजी चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । इस प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा, बैतूल, खंडवा और मंडला जिले के स्कूलों के लगभग 50 विद्यार्थियों ने सहभागिता की । पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता के कारण विद्यार्थियों और स्टाफ में अति उत्साह देखा गया । जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी की प्राचार्या श्रीमती जोशी ने बताया कि जबलपुर के बॉक्सिंग कोच श्री परमजीत सिंग और उनके साथियों श्री रिभिम श्रीवास्तव व शिवम ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया । सिंगोड़ी विद्यालय की ऊर्जावान शिक्षिका श्रीमती छाया चतुर्वेदी और शिक्षक श्री नयन उपाध्याय द्वारा बॉक्सिंग रिंग तैयार किया गया जो सभी के आकर्षण का केन्द्र रहा । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आज कक्षा पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा का गणित विषय का पेपर सरकारी अवकाश घोषित होने की वजह से निरस्त कर दिया था। वही 1 अप्रैल को आयोजित हुआ कक्षा आठवीं का संस्कृत विषय का पेपर भी गोपनीयता भंग होने के चलते निरस्त कर दिया था अब मंगलवार को राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा इन पेपरों की नई समय सारणी जारी की है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
