जिले में नवनियुक्त 190 उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिये किये गये भोपाल रवाना =========== आयुक्त जनजातीय कार्य द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम द्वारा जिले में नवनियुक्त 190 उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों को 4 बसों के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिये भोपाल रवाना किया गया । इसमें 104 शिक्षक और 86 शिक्षिकायें शामिल हैं । जनजातीय कार्य विभाग के सहायक संचालक शिक्षा श्री उमेश सातनकर ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षक मुख्यमंत्री निवास भोपाल में पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे ।