मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आज कक्षा पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा का गणित विषय का पेपर सरकारी अवकाश घोषित होने की वजह से निरस्त कर दिया था। वही 1 अप्रैल को आयोजित हुआ कक्षा आठवीं का संस्कृत विषय का पेपर भी गोपनीयता भंग होने के चलते निरस्त कर दिया था अब मंगलवार को राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा इन पेपरों की नई समय सारणी जारी की है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
