मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड पांढुर्णा क्षेत्र के आधा दर्जन ग्रामों के ग्रामीणों ने बीते दिनों अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया। साथ ही जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के नाम ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि धावडी खाना,खडकी और नीलकंठ में सिंचाई परियोजना निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अभी जारी है उनके विस्थापन के लिए इनके 49 के पास व्यवस्था करने की मांग की। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।