कक्षा 5वी व 8वी की निरस्त व स्थगित परीक्षाओं के आयोजन की समय सारिणी निर्धारित ============ संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा कक्षा 5वी और 8वी की निरस्त व स्थगित की गई परीक्षाओं के आयोजन की समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है । परीक्षा के लिये निर्धारित परीक्षा केन्द्र पूर्वानुसार ही रहेंगे । जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक श्री जे.के.इडपाचे ने बताया कि निर्धारित नई समय सारिणी के अनुसार कक्षा 5वी की दृष्टिबाधितों के लिये गणित अथवा संगीत की परीक्षा आगामी 15 अप्रैल को दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक तथा कक्षा 8वी की दृष्टिबाधितों के लिये गणित अथवा संगीत की परीक्षा आगामी 15 अप्रैल को दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई है । इसके अलावा कक्षा 8वी की तृतीय भाषा संस्कृत की परीक्षा आगामी 17 अप्रैल को दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई है । उन्होंने स्पष्ट किया है कि कक्षा 8वी की संस्कृत विषय की परीक्षा केवल एस.सी.ई.आर.टी.पाठ्यक्रम के अंतर्गत परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिये ही आयोजित होगी । इसके अतिरिक्त अन्य तृतीय भाषा चयन करने वाले और एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की एक अप्रैल 2023 को आयोजित परीक्षा ही मान्य होगी ।
