आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों में लगातार हो रहे विकास कार्यों के चलते छिंदवाड़ा जारी ग्रेडिंग में ए प्लस के साथ टॉप टेन में शुमार हुआ है। जिसके बाद कलेक्टर ने बधाई देते हुए इसी तरह अच्छे से काम करने की सलाह दी है। साथ में जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जैयसवाल के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जारी ग्रेड में जिले को टॉप टेन में स्थान प्राप्त हुआ है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, पूरे जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले भर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 18 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। लेकिन शासन द्वारा अब तक कर्मचारियों की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब कर्मचारियों का कहना है कि, जब तक शासन हमारी मांगों को पूरा नहीं करता हम अपने हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में पिछले दिनों हुई बारिश से सैकड़ों किसानों का माल बारिश के कारण भीग गया। जिसके चलते किसान को हजारों रुपए की चपत लग गई। लेकिन किसानों को राहत पहुंचाते हुए। मंडी प्रबंधक ने अब ऑक्शन शेड पर रखे व्यापारियों के माल को खाली कराकर किसानों के लिए व्यवस्था बना दी हैं। ताकि किसान अब बारिश में किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मौसम में लगातार परिवर्तन देखे जा रहे हैं इसी के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती हैं ।इसके चलते शुक्रवार को दिन का तापमान 30 डिग्री के पार चला गया हालांकि एक दिन बार फिर से बादल भी छाए गए। वहीं मौसम का मिजाज निरंतर बदलता जा रहा है ।इसी के कारण रात का न्यूनतम पारा 22 डिग्री तक दर्ज किया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

चौरई के पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण ======================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा गत दिनों जिले के विकासखण्ड चौरई के पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने बताया कि पशु चिकित्सालय चौरई में बिन्दुवार पंजियों का निरीक्षण कर प्रभारी पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ.आर.एस.सिंह को वर्तमान स्थिति में लम्पी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिये पशुओं के टीकाकरण व त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये । साथ ही सभी लक्ष्यों की समय पर पूर्ति करने और पंजियों को अद्यतन करने के निर्देश भी दिये गये।

राज्य शासन द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जारी ग्रेडिंग में छिंदवाड़ा जिले ने ए प्लस ग्रेड प्राप्त कर टॉप टेन में किया स्थान प्राप्त =========================================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जारी ग्रेडिंग में छिंदवाड़ा जिले ने ए प्लस ग्रेड प्राप्त कर टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की एस.आर.एल.एम., मनरेगा, पी.एम.ए.वाय., पीएमपीएसएनवाय (एमडीएम), एसबीएम, पंचायत, सीएम हेल्पलाईन आदि में जिला पंचायत और जनपद पंचायत टीम द्वारा किये जा रहे सतत विकास कार्यों और परिश्रम का सुखद परिणाम है। कलेक्टर श्रीमती पटले ने जिला पंचायत और जनपद पंचायतों की टीम को बधाई देते हुये अपेक्षा की है कि इस उपलब्धि को इसी प्रकार आगे भी बनाये रखें।

लायंस क्लब के अध्यक्ष बने राजेंद्र सिंह

माता अनुसूया की श्री पालकी निकाली

ग्राम शिवलालढाना के पशुपालक की प्रसव पीड़ा से पीड़ित गाय की बचाई जान गाय और वत्स दोनों स्वस्थ ============================================ जिले के विकासखण्ड मोहखेड के ग्राम शिवलालढाना के पशुपालक श्री कमलकांत माहोरे की गाय लगभग 15 दिन से बीमार थी और पशु चिकित्सक द्वारा निरंतर उसका उपचार किया जा रहा था। इस गाय को प्रात: 8 बजे से प्रसव पीड़ा होने की सूचना उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार को प्राप्त होने पर उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुये इस गाय की बच्चेदानी का परीक्षण किया जिसमें पाया गया कि गाय की बच्चेदानी घूमी हुई है । उन्होंने इस बाधा को सुधारकर गाय के जीवित बच्चे को बाहर निकाला और गाय की जान बचाई। वर्तमान में गाय और वत्स दोनों स्वस्थ हैं। इस अवसर पर डॉ.जितेन्द्र बघेल और श्री रत्नाकर बेन्डे भी उपस्थित थे । गाय और वत्स दोनों की जान बचाने और उन्हें स्वस्थ करने पर पशुपालक श्री कमलकांत माहोरे ने पशुपालन विभाग को धन्यवाद दिया