ग्राम शिवलालढाना के पशुपालक की प्रसव पीड़ा से पीड़ित गाय की बचाई जान गाय और वत्स दोनों स्वस्थ ============================================ जिले के विकासखण्ड मोहखेड के ग्राम शिवलालढाना के पशुपालक श्री कमलकांत माहोरे की गाय लगभग 15 दिन से बीमार थी और पशु चिकित्सक द्वारा निरंतर उसका उपचार किया जा रहा था। इस गाय को प्रात: 8 बजे से प्रसव पीड़ा होने की सूचना उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार को प्राप्त होने पर उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुये इस गाय की बच्चेदानी का परीक्षण किया जिसमें पाया गया कि गाय की बच्चेदानी घूमी हुई है । उन्होंने इस बाधा को सुधारकर गाय के जीवित बच्चे को बाहर निकाला और गाय की जान बचाई। वर्तमान में गाय और वत्स दोनों स्वस्थ हैं। इस अवसर पर डॉ.जितेन्द्र बघेल और श्री रत्नाकर बेन्डे भी उपस्थित थे । गाय और वत्स दोनों की जान बचाने और उन्हें स्वस्थ करने पर पशुपालक श्री कमलकांत माहोरे ने पशुपालन विभाग को धन्यवाद दिया
