राज्य शासन द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जारी ग्रेडिंग में छिंदवाड़ा जिले ने ए प्लस ग्रेड प्राप्त कर टॉप टेन में किया स्थान प्राप्त =========================================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जारी ग्रेडिंग में छिंदवाड़ा जिले ने ए प्लस ग्रेड प्राप्त कर टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की एस.आर.एल.एम., मनरेगा, पी.एम.ए.वाय., पीएमपीएसएनवाय (एमडीएम), एसबीएम, पंचायत, सीएम हेल्पलाईन आदि में जिला पंचायत और जनपद पंचायत टीम द्वारा किये जा रहे सतत विकास कार्यों और परिश्रम का सुखद परिणाम है। कलेक्टर श्रीमती पटले ने जिला पंचायत और जनपद पंचायतों की टीम को बधाई देते हुये अपेक्षा की है कि इस उपलब्धि को इसी प्रकार आगे भी बनाये रखें।