आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जिले के सांसद नकुल नाथ चार दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा आ रहे हैं। जिले के विविध कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे साथ ही 6 जनसभा में भी हिस्सा लेंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
ओपन स्टेट चैंपियनशिप स्पर्धा वर्धा मे शामिल हूए सौसर क्षेत्र से पांच खिलाड़ी
विश्व हास्य दिवस पर कवित्री ममता मेहता जी से एक खास मुलाकात
शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा की स्नातक स्तर की प्रथम वर्ष की परीक्षा आगामी 23 मई से प्रारंभ विद्यार्थियों को निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा शुल्क जमा कर परीक्षा में सम्मिलित होने के निर्देश ======================================== शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा की स्नातक स्तर की प्रथम वर्ष की परीक्षा आगामी 23 मई से प्रारंभ हो रही है । इस परीक्षा के लिये विद्यार्थी आई.एस.एम.एस.पोर्टल के माध्यम से आगामी 13 मई तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं । शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा के प्राचार्य डॉ.पी.आर.चंदेलकर ने बताया कि विद्यार्थी 100 रूपये के विलंब शुल्क के साथ 14 से 16 मई तक और 300 रूपये के विलंब शुल्क के साथ 19 मई तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को छात्र शाखा से नोड्यूज प्रपत्र प्राप्त होगा । इस नोड्यूज प्रपत्र को भरकर 15 मई तक लायब्रेरी में जमा करना आवश्यक है । बगैर नोड्यूज के परीक्षा में बैठने की पात्रता नहीं होगी । उन्होंने विद्यार्थियों को निर्देश दिये हैं कि निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा शुल्क जमा कर परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें
विश्व हास्य दिना निमित्त श्रीमती अर्चना जानभोर गुर्वे नी हास्य-व्यंग्य कवी हरिदास गौतम, नागपुर व दिनेश मोहरील, अकोला यांची एक खास मुलाखत
रामाकोना में एक साथ टकराये चार वाहन ,बालक की मौत
सुबह की सुर्खियां
3 ग्रामों में विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम संपन्न ======================================== प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सविता ओगले के मार्गदर्शन में श्रमिक विधिक सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्राम मुरमारी के आंगनवाड़ी केन्द्र, ग्राम शिकारपुर के पंचायत भवन और ग्राम लिंगा के पंचायत भवन में विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय खोब्रागडे ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को नालसा-असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना- 2015 और नालसा-गरीबी उन्मूलन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवा योजना 2015 की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने नि:शुल्क विधिक सहायता योजना, जनोपयोगी लोक अदालत और नेशनल लोक अदालत के संबंध में भी जानकारी प्रदान की
बिजली लाईनों का मानसून पूर्व मेंटनेंस कार्य किये जाने के संबंध में 8 से 14 मई तक बिजली आपूर्ति बंद रहने की सूचना जारी ======================================== म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा बिजली लाईनों का मानसून पूर्व मेंटनेंस कार्य किये जाने के संबंध में 8 से 14 मई तक प्रात: 7 से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद रहने की सूचना जारी की गई है । कंपनी द्वारा बिजली आपूर्ति बंद रहने के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई है । म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन अभियंता (शहर संभाग) ने बताया कि 8 मई को टाउन-02 फीडर, 9 मई को 11 केवी सोनाखार फीडर टाउन-01 फीडर व 11 केवी गांगीवाड़ा और गुरैया फीडर, 10 मई को सोनाखार रोड टाउन-2 फीडर व वॉटर सप्लाई फीडर, 11 मई को बसंत कॉलोनी फीडर व एसटी-1 के शेष क्षेत्र, 12 मई को नई आबादी फीडर व खजरी फीडर, 13 मई को 11 केवी श्रीवास्तव कॉलोनी फीडर व कुकड़ा फीडर और 14 मई को सर्रा फीडर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी ।
