एमएसपी पर मूंग-उड़द खरीदी का पंजीयन 8 से 19 मई तक : कृषि एवं प्रभारी मंत्री श्री पटेल ======================================== किसान कल्याण एवं कृषि विकास और छिन्दवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश में विपणन वर्ष 2023-24 में मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए 8 मई से पंजीयन शुरू होगा। किसान 19 मई तक ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द फसलों का पंजीयन करवा सकेंगे। कृषि एवं प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने बताया कि प्रदेश के मूंग के अधिक उत्पादन वाले 32 जिलों में छिंदवाड़ा सहित नर्मदापुरम्, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकलां, भिंड, भोपाल, सिवनी, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, बालाघाट और इंदौर में पंजीयन केन्द्र खोले जा रहे हैं। इसी प्रकार उड़द के अधिक उत्पादन वाले 10 जिलों में छिंदवाड़ा सहित जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, पन्ना, मंडला, उमरिया, सिवनी एवं बालाघाट में किसानों के पंजीयन के लिए केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं।

अमरवाड़ा विकासखण्ड और हर्रई में है विविध आयोजन।

लाडली बहना योजना में दिया गया विशेष योगदान।

रोज़ इसे अवश्य करें। चेहरा रहेगा हमेशा सुंदर।

Download | | Get Embed Code

हास्यासन। हास्य दिवस पर विशेष।

चक्रवर्ती तूफान का असर अगले 4 दिनों में बढ़ेगी बादलों की आवजाहि,अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा

जय भीम सेना की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

सुबह की सुर्खियां

विविध मंचों से सम्मानित हास्य कवि प्रकाश गुप्ता जी दिल्ली से विश्व हास्य दिवस पर एक खास मुलाकात

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,गांव गांव में विविध साक्षरता और जागरूकता के उद्देश्य से समय-समय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है इसी कड़ी में शनिवार को भी दिन श्रमिक विविध सेवा सप्ताह के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र मुरारी ग्राम पंचायत भवन शिकारपुर और ग्राम पंचायत भवन लिंगा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ऑडियो सुन सकते हैं।