मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की कृषि उपज मंडी कार्यालय में 12 अप्रैल को लगी आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। इसी को लेकर मजदूर संगठन द्वारा जांच की मांग की जा रही है ।साथ ही कई रिकॉर्ड इसमें जलने की जानकारी दी जा रही है। परंतु इस को लेकर अभी तक कोई उच्च स्तरीय जांच नहीं होने से मजदूर संगठन इसकी जांच की मांग कर रहे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में पिछले 10 वर्षों से अनुपात तेंदूपत्ता के संग्रहण में टॉप रहने के बावजूद पिछले 10 सालों में इसका संज्ञान का आंकड़ा कम हो रहा है ।वर्ष 2013 में जहां पश्चिमी वन मंडल में 20 हजार 963 मानक बोरा की आस पास संग्रहण किया जाता था। वहीं बीते वर्ष यानी 2022 में यह आंकड़ा 17 हजार मानक बोरा के आस पास आ गया है। यानी तकरीबन 3 हजार मानव बोरों की कमी हुई हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में सरकारी बैंक के डिफाल्टर किसानों को राहत पहुंचाने की तैयारी शुरू हो चुकी है ।शासन ने करदार किसानों की संख्या के साथ उन पर बकाया राशि की जानकारी मांगे हैं। विभिन्न सूत्रों की मानें तो डिफाल्टर किसानों पर चढ़े ब्याज की राशि सरकार माफ कर सकती है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

संत श्री आसाराम गौ-शाला खजरी का आकस्मिक निरीक्षण ======================================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गनिर्देशन में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा जिले के छिन्दवाड़ा नगर के खजरी की अशासकीय गौ-शाला संत श्री आसाराम गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । गौ-शाला में 628 गौ-वंश पाये गये । उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने बताया कि गौ-शाला में लम्पी बीमारी से रोकथाम के लिये पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। गौ-शाला में पशुओं के लिये पर्याप्त मात्रा में भूसा और स्वच्छ जल उपलब्ध पाया गया । उन्होंने गौ-शाला संचालक को सभी पशुओं की बीमारी से रोकथाम के लिये आवश्यक निर्देश दिये । निरीक्षण के दौरान गौ-शाला के नोडल अधिकारी डॉ.छत्रपाल टाण्डेकर के साथ ही गौ-शाला के 4 कर्मचारी उपस्थित थे ।

जिले के 23 परीक्षा केन्द्रों में 21 मई को राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन परीक्षा केन्द्रों में समुचित सफाई व पेयजल व्यवस्था और विद्युत सप्लाई तथा जिला कोषालय में विद्युत सप्लाई निरंतर रूप से जारी रखे जाने के निर्देश ======================================== म.प्र.लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 21 मई को प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक 2 सत्रों में प्रदेश के सभी 52 संभाग/जिला मुख्यालय पर ओ.एम.आर.आधारित पध्दति से राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया है । छिंदवाड़ा जिले के 23 परीक्षा केन्द्रों में इस परीक्षा का आयोजन किया गया है जिसमें 8 हजार 354 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे । अपर कलेक्टर श्री ओ.पी.सनोडिया द्वारा आयोग के निर्देशों के परिपालन में इस आयोजित परीक्षा के लिये जिला मुख्यालय में स्थित परीक्षा केन्द्रों में समुचित सफाई व पेयजल व्यवस्था और विद्युत सप्लाई निरंतर रूप से जारी रखे जाने के निर्देश आयुक्त नगरपालिक निगम और अधीक्षण यंत्री म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड को दिये गये हैं। साथ ही जिला कोषालय छिंदवाड़ा में भी प्रात: 7 से शाम 7 बजे तक विद्युत सप्लाई व्यवस्था निरंतर सुचारू व सुदृढ़ बनाये रखे जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ।

जिले में संचालित एफ.पी.ओ.द्वारा की जा रही गतिविधियों और कार्यो की समीक्षा के लिये समीक्षा बैठक का आयोजन 9 मई को ========================================= कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में 9 मई को शाम 4 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में संचालित एफ.पी.ओ.द्वारा की जा रही गतिविधियों और कार्यो की समीक्षा के लिये एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में जिले की विभिन्न एजेंसियों नाबार्ड, नाफेड, एस.एफ.ए.सी., एन.आर.एल.एम., आदि के माध्यम से संचालित एफ.पी.ओ.द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में क्रियान्वित की जा रही गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी । कलेक्टर श्रीमती पटले द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि जिले में संचालित सभी एफ.पी.ओ.के जिला प्रतिनिधियों की विकासखंडवार अभी तक की गई गतिविधियों के प्रगति प्रतिवेदन के पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन सहित बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करें

ओपन स्टेट मार्शल आर्ट में रामाकोना के खिलाड़ीयों को मिले गोल्ड मेडल रामाकोना - यूनिवर्सल मार्शल आर्ट एकेडमी रामाकोना के छात्र छात्राओं ने महाराष्ट्र जिले के वर्धा में ओपन स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में ग्राम रामाकोना का नाम रोशन किया है । यह प्रतियोगिता दिनांक 7 । 5 । 23 को शिव वैभव सभागृह वर्धा में ओपन स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें सौसर तहसील से 5 छात्र-छात्राएं का चयन हुआ था यूनिवर्सल मार्शल आर्ट एकेडमी रमाकोना के कोच दर्शन बाविसटाले ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश कर्नाटक तमिलनाडु राजस्थान एवं महाराष्ट्र राज्य से लगभग 500 - 600 छात्र-छात्राएं ने भाग लिया था । सौसर तहसील से बालिका में अंतरा सिंह ठाकुर ने गोल्ड मेडल जरीन मंसूरी ने ब्रोज मेडल बालक में चित्रांश गोले को गोल्ड एवं ब्रोज मेडल एवं अध्ययन चौधरी को ब्रोज मेडल ने हासिल किया है।

छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें, खबरें फटाफट

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में लम्पी संक्रमण तेजी से लगातार फैल रहा है पशु पालन इसको लेकर खासे चिंतित भी नजर आ रहे हैं ।इसी बीच रविवार को वार्ड नंबर 39 में स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में पार्क में के पास 1 गोवंश का स्वास्थ्य खराब हो गया गाय चलते चलते ही अचानक सड़क पर गिर गई । लंपी का प्रकोप समझकर लोग भयभीत हो गए और क्षेत्र के डॉक्टर पवार को संपर्क कर इस संबंध में जानकारी तत्काल पशुपालन में चिकित्सकों ने पहुंचकर जांच करने से पूर्व ही मृत्यु हो गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

एक सहकारी समिति में संचालक मंडल के सदस्यों, पदाधिकारियों व अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिये रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त ======================================== म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल श्री एम.बी.ओझा द्वारा श्री गणेश गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित खापाभाट छिंदवाड़ा के संचालक मंडल के सदस्यों, पदाधिकारियों व अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिये वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक श्री पी.एस.परते को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्वाचन की प्रक्रिया 17 मई से प्रारंभ होगी और 8 जून को समाप्त होगी । म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल श्री ओझा ने बताया कि निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार महिला पदों के विनिश्चय के लिये संचालक मण्डल की बैठक की सूचना 17 मई को जारी होगी और महिला पदों के विनिश्चय के लिये 20 मई को संचालक मण्डल की बैठक होगी एवं 20 मई को ही आम सभा की सूचना और निर्वाचन कार्यक्रम जारी होगा। अभ्यर्थी 27 मई को नामांकन पत्र प्रस्तुत करेंगे तथा 28 मई को नामांकन पत्रों की जांच कर वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा और 29 मई को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जायेगा । इसी प्रकार 4 जून को विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान व मतगणना होगी और 5 जून को रिक्त स्थानों का सहयोजन करने के साथ ही अध्यक्ष/उपाध्यक्ष व अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिये सूचना जारी की जायेगी तथा 8 जून को अध्यक्ष/उपाध्यक्ष व अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया जायेगा । उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी को निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और अन्य प्रतिबंधात्मक आदेशों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश भी दिये हैं ।