चौरई के पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण ======================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा गत दिनों जिले के विकासखण्ड चौरई के पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने बताया कि पशु चिकित्सालय चौरई में बिन्दुवार पंजियों का निरीक्षण कर प्रभारी पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ.आर.एस.सिंह को वर्तमान स्थिति में लम्पी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिये पशुओं के टीकाकरण व त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये । साथ ही सभी लक्ष्यों की समय पर पूर्ति करने और पंजियों को अद्यतन करने के निर्देश भी दिये गये।
