आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के साथ को के मापदंड पर अभी खराब स्थिति में है। नगर निगम ने नोटिस जारी कर जल्द व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं ,बता दें कि इंदौर की घटना के बाद हुए सर्वे में शहर के साथ हुए खराब स्थिति के मानक पर पाए गए हैं। खेत खाली प्लॉट और सार्वजनिक स्थान पर मौजूद इन प्वाइंट पर चिन्हित कर सात दिन में व्यवस्था बनाने की हिदायत दी है। नोटिस जारी करते हुए निगम की टीम ने इनकेआसपास रिटेनिंग वॉल, फेंसिंग लगाने के निर्देश दिए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वी और 11वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। वैसे तो यह रिजल्ट 30 अप्रैल को सभी स्कूलों ने जारी कर दिया था। लेकिन इसके बाद शिक्षा विभाग ने जिले का रिजल्ट घोषित कर दिया है। शिक्षा विभाग के अनुसार बोर्ड पैटर्न में हुई परीक्षा में कक्षा 9वी का रिजल्ट 63.52 और कक्षा ग्यारहवीं का रिजल्ट 78.88 प्रतिशत रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की कृषि उपज मंडी में मौसम का असर दिखने लगा है। लगातार हो रही बारिश और कृषि उपज मंडी के अमले द्वारा व्यवस्था नहीं बनाए जाने के कारण मंडी की आवक कम हुई हैं वहीं महेश मंडी में 35 से 40 हजार क्विंटल की आवक होने वाली इस मंडी में अब महज कुछ ही हजार क्विंटल गेहू की आवक आ रही है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से बेमौसम बारिश के कारण अपने ऊपर ले कर आ रहे किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा इसका प्रभाव अब आप पर भी पड़ा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में अप्रैल महीने के बाद अब पश्चिमी विक्षोभ का असर मई महीने में भी दिखने लगा है ।बेमौसम बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आ गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री वहीं बुधवार की रात न्यूनतम पारा 18. 2 डिग्री दर्ज किया गया है। बार-बार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव से मौसम करवट ले रहा है। ऐसे में मौसम विशेषज्ञों की मानें तो छः से नौ बार और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है ।क्लियर कर ऑडियो सुन सकते हैं।
विदेही सती अनुसूया माता का जन्मोत्सव आज
राज्य खेल अकादमी में वाटर स्पोर्ट्स के लिए चयन नौ को
Transcript Unavailable.
तामिया में पशुपालन का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न युवा संवाद के साथ ही पशु चिकित्सालय तामिया का किया गया आकस्मिक निरीक्षण =========================================================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गनिर्देशन में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा जिले के विकासखण्ड तामिया के मुख्यमंत्री दुधारु पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को गत दिनों तामिया में पशुपालन का प्रशिक्षण दिया गया । साथ ही विकासखण्ड तामिया के युवाओं को पशुपालन में स्वरोजगार अपनाने के उद्देश्य से युवा संवाद का आयोजन किया गया और पशु चिकित्सालय तामिया का आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया । उप संचालक डॉ.पक्षवार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशुपालकों को पशुओं की उन्नत नस्ल के चयन, पशु आहार, बीमारी, टीकाकरण, आवास प्रबंधन व स्वच्छ दुग्ध उत्पादन पर जानकारी दी गई । पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.छत्रपाल टाण्डेकर द्वारा पशु बीमा की जानकारी दी गई । इस अवसर पर विकासखण्ड तामिया की पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ.प्रियंका मर्सकोले, पशु चिकित्सक डॉ.सुजाता मरावी व डॉ.विवेक कोटिया, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री दिनेश यदुवंशी, डेयरी पर्यवेक्षक श्री रामकिशोर यंदुवशी और सचिव दुग्ध समिति झापूढाना के साथ बड़ी संख्या में पशुपालकों ने उपस्थित होकर पशुपालन के गुर सीखे । उप संचालक डॉ.पक्षवार द्वारा इस दौरान पशु चिकित्सालय तामिया का आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया तथा पशु चिकित्सालय प्रभारी तामिया को लम्पी बीमारी से रोकथाम के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साथ ही पशुपालकों को जागरुक करने के लिये पम्पलेट का वितरण किया गया और एलएसडी बीमारी की रोकथाम के लिये किये जाने वाले उपायों का प्रचार-प्रसार किया गया ।
श्रमिक विधिक सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत 2 स्थानों पर विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम संपन्न ======================== प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सविता ओगले के मार्गदर्शन में श्रमिक विधिक सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत शापूरजी पल्लोनजी इंजीनियर्स और कंस्ट्रक्शन कैंप मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा एवं सी.पी.कंस्ट्रक्शन कंप रामगढी छिंदवाड़ा में विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय खोब्रागडे ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को नालसा-असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना- 2015 और नालसा-गरीबी उन्मूलन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवा योजना 2015 की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने न्यूनतम मजदूरी, श्रमिकों को मिलने वाली स्वास्थ्य एवं बीमा संबंधी सुविधाओं की जानकारी भी दी और श्रमिकों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दिये ।
