मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण कराये जाने के लिये 6 से 13 मई तक चौपाल ============================================================ कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री आसिफ मंडल ने बताया कि कुसमेली से कबाडिया मार्ग में चौपाल सागर (छिंदवाड़ा-सिवनी मुख्य मार्ग) से गैस गोडाउन तक 650 मीटर लंबे मार्ग का पुनर्निर्माण का कार्य प्रगति पर है । यह मार्ग जिला स्तरीय कृषि उपज मंडी में स्थित होने के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों के लगातार आवागमन और मार्ग निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न होने के दृष्टिगत उन्होंने 6 से 13 मई तक मार्ग पर यातायात को बंद कराने में सहयोग की अपेक्षा उप पुलिस अधीक्षक यातायात से की है जिससे निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जा सके ।

सुबह की सुर्खियां

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड तानिया में प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से पशुपालन दुधारू गाय और उनके उपचार के साथ में दुधारू के अच्छे उत्पादन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया पशुओं का किस तरीके से पालन करना चाहिए दूध उत्पादन कैसे होना चाहिए। उनका टीकाकरण बीमारी की अवस्था में क्या होना चाहिए यह जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य को तामिया में दुधारू ,पशु योजना के हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया गया जिला पशुपालन विभाग के डॉक्टर ने कहा कि पशुपालकों को पशुओं की के स्वास्थ्य की जानकारी दी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के कुछ मंडी सड़क निर्माण के चलते आगामी 1 सप्ताह तक उससे कबाडिया मार्ग बंद रहेगा। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री आसिफ ने कहा कि कुसमैली से कबाडिया मार्ग में चौपाल सागर से गैस बोला उन तक 650 मीटर लंबे मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य प्रगति पर है। उसी को लेकर 1 सप्ताह मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

पंचायत तीसरी नही पहली सरकार है - श्री सुनिल कुमार सचिव भारत सरकार

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति बैठक संपन्न हुई जिसमें कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) योजना के अंतर्गत ट्रांच-2 में वॉटर सप्लाई, वॉटर वॉडी और पार्क की स्वीकृत योजनाओं के संबंध में जिला स्तरीय समीक्षा और निगरानी समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई । बैठक में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 10 नगरीय निकायों के वॉटर सप्लाई/वॉटर वॉडी और 10 नगरीय निकायों के पार्क के डीपीआर का अनुमोदन किया गया । बैठक में महापौर नगरपालिक निगम श्री विक्रम अहके, विधायक पांढुर्णा श्री निलेश उईके, अन्य नगरीय निकायों के अध्यक्ष, आयुक्त नगरपालिक निगम श्री राहुल सिंह, प्रभारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री आर.एस.बाथम, नगरपालिक निगम के कार्यपालन यंत्री/उप यंत्री, सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी/उप यंत्री और डी.आर.ए.कंसल्टेंट और ए.व्ही.आर.कंसल्टेंट के प्रतिनिधि उपस्थित थे । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

एसपी की स्पेशल टीम ने अवैध शराब करो दबोचा

सीएम राइज स्कूल में स्मार्ट क्लास देखी, व्यवस्था की ली जानकारी

सुबह की सुर्खियां