पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन के लिये 15 जून तक पुन:खोला गया एम.पी.टास पोर्टल ======================================================== राज्य शासन द्वारा पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति के वितरण के लिये एम.पी.टास पोर्टल को पुन:खोला गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सत्र 2021-22 के ऐसे नवीन विद्यार्थी जो किसी कारणवश आनलाईन आवेदन नहीं कर पाये हैं तथा सत्र 2022-23 के शेष विद्यार्थी आगामी 15 जून तक में छात्रवृत्ति आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं । सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि जिले के विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, सभी महाविद्यालयों के नोडल प्राचार्यों और तकनीकी व प्रशिक्षण संस्थाओं के प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि सत्र 2021-22 के ऐसे नवीन विद्यार्थी जो किसी कारणवश आनलाईन आवेदन नहीं कर पाये थे और सत्र 2022-23 के शेष विद्यार्थियों के आनलाईन आवेदन निर्धारित समयावधि में भरवाकर संस्था में जमा करायें। इस अवधि के पश्चात यदि कोई विद्यार्थी आनलाईन आवेदन करने से वंचित रहता है तो इसके लिये विद्यार्थी और संस्था प्रमुख स्वतः जवाबदार होंगे। सभी संस्था प्रमुखों को निर्देश दिये गये हैं कि वे 15 जून के बाद संस्था में अध्ययनरत कोई विद्यार्थी आवेदन के लिये शेष नहीं है, के परिप्रेक्ष्य में सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।
जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक का आयोजन 7 जून को ========================================================== सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 7 जून को शाम 4:30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है । उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से इस बैठक में उपस्थिति की अपील की है ।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के लिये विशेष ग्राम सभा का आयोजन 8 जून को ========================================================== राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आगामी 8 जून को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के लिये विशेष ग्राम सभा का आयोजन करने के निर्देश दिये गये हैं । इस ग्राम सभा में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अंतिम पात्र महिलाओं की सूची का वाचन, जो महिलायें अभी भी पोर्टल पर डीबीटी इनेबल नहीं दिख रही है, उनकी जानकारी और मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करने के साथ ही ग्राम सभा के सम्मिलन का नियमानुसार आयोजन किया जाये । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ।
Transcript Unavailable.
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च
सुबह की सुर्खियां
Transcript Unavailable.
जिला स्तरीय विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन आज ========================================================= जिला स्तरीय विद्युत शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष एवं म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिले में वृत्त/जिला स्तरीय विद्युत शिकायत निवारण फोरम द्वारा 6 जून को प्रात: 11 से दोपहर 3 बजे तक प्रशासनिक भवन खजरी रोड छिन्दवाड़ा में जिला स्तरीय विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें विद्युत अधिनियम की धारा 126, 135, 138 व 161 के अंतर्गत पंजीबध्द प्रकरणों को छोड़कर उपभोक्ताओं की अन्य शिकायतों का निराकरण किया जायेगा। जिले के विद्युत उपभोक्ता अपनी शिकायत का निराकरण करवा सकते हैं।
शासकीय महाविद्यालय चौरई में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण शासकीय महाविद्यालय चौरई के प्रांगण में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रामकुमार उसरेठे के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.मनोज कुमार माहोरे के नेतृत्व में स्वयंसेवकों व स्टाफ के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने विशेष उद्बोधन दिया। डॉ.राजेश कुमार कहार ने वृक्षों की हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका तथा पर्यावरणविद डॉ.विकास कुमार शर्मा द्वारा पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और स्वयंसेवक उपस्थित थे ।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने किया आयोजन ध्यान, योग , मुद्रा शिविर आयोजन आरम्भ अमरवाड़ा- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अमरवाड़ा, सेक्टर क्रमांक 1, में मप्रजअप के जिला समन्वयक श्री कुलदीप ठाकुर एवं ब्लॉक समन्वयक सुश्री वंदना राकेशिया के कुशल मार्गदर्शन में एकात्म अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत हिवरासानी, खमरा राजाराम, कोपाखेड़ा, मेहलोंन, उमरिया आदि ग्रामों में ध्यान योग शिविर का आयोजन आज से आरंभ किया गया। जिसमें परामर्शदाता राजेश तिवारी, प्रवीण सक्सेना, अंशुल जैन, श्रीमती भारती सूर्यवंशी नवांकुर समितियों से डॉ चंद्रकांत विश्वकर्मा, श्री मालवी, श्वेतल जैन, दिलीप सिंगारे तथा CMCLDP छात्र छात्राओं के सहयोग से ग्रामीण जनों को योग ध्यान मुद्रा का प्रशिक्षण आरम्भ किया गया। जिसमें ग्रामवासियों की उपस्तिथि रही।
