शासकीय महाविद्यालय चौरई में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण शासकीय महाविद्यालय चौरई के प्रांगण में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रामकुमार उसरेठे के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.मनोज कुमार माहोरे के नेतृत्व में स्वयंसेवकों व स्टाफ के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने विशेष उद्बोधन दिया। डॉ.राजेश कुमार कहार ने वृक्षों की हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका तथा पर्यावरणविद डॉ.विकास कुमार शर्मा द्वारा पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और स्वयंसेवक उपस्थित थे ।
