जगह जगह किये पौधरोपण

शंकरवन में सीएम जन सेवा मित्रों ने नदी को साफ सुथरा बनाने चलाया स्वच्छता अभियान जन जागरूकता लाने के लिए जन सेवा मित्र कर रहे हैं नित नई-नई पहल ======================================================= मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत नियुक्त मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों के द्वारा समाज में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से नित नई-नई पहल की जा रही है। इसी कड़ी में सीएम जन सेवा मित्रों ने जिले के आदिवासी अंचल विकासखंड बिछुआ के प्रसिध्द शंकरवन धाम से निकलने वाली नदी को साफ-सुथरा बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाकर नदी की साफ-सफाई की गई। छिंदवाड़ा सीएम फैलो श्री गौरव जैन ने बताया कि इस अभियान में अटल बिहारी वाजपेयी नीति एवं विश्लेषण संस्थान भोपाल के द्वारा नियुक्त मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र सर्वश्री जमुना चौरिया, अभिषेक विश्वकर्मा, आशीष गोदेवार, इमलिया गजाम, पूनम उइके, निखिल परतेती, दुर्गेश सोनी, उमेश साहू, किरण वर्मा, गेशांसु रघुवंशी, नीलेश उइके, प्रज्ञा इंदौरकर, समीक्षा गोंडाने, ढालसिंग सोनेवार, प्राची मंगरोले आदि के द्वारा सहभागिता की गई।

उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने ली विभागीय संस्थाओं के प्रभारियों की बैठक ========================================================= उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा गत दिनों कृत्रिम गर्भाधान केंद्र इमलीखेड़ा में सभी 11 विभागीय संस्थाओं के संस्था प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक में पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ.लोकेश बेलवंशी और सभी संस्था प्रभारी उपस्थित थे । उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने बताया कि बैठक में सभी शासकीय कार्यों के लक्ष्य की समीक्षा की गई और सभी संस्था प्रभारियों को लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये । साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड पशुपालन के आवेदन भरकर बैंकों में जमा करने और लंपी स्किन डिसीज की रोकथाम के लिये पशुओं का टीकाकरण करने के निर्देश भी दिये गये ।

Transcript Unavailable.

समाज के हर वर्ग के लिए जनजागरण का कार्य कर रही है मोबाइल वाणी - अधिवक्ता मधुकर गायकवाड़

आज आएगा कक्षा पांचवी आठवीं का संशोधित रिजल्ट

सुबह की सुर्खियां

अमरवाड़ा में हुईं सगोष्ठियाँ और अनेक आयोजन।

एक पौधा लगाकर उसके पालन पोषण की जबाबदारी का लें संकल्प

Download | | Get Embed Code

ऑक्सीजन लेवल बढाने का व्यायाम