मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के लिये विशेष ग्राम सभा का आयोजन 8 जून को ========================================================== राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आगामी 8 जून को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के लिये विशेष ग्राम सभा का आयोजन करने के निर्देश दिये गये हैं । इस ग्राम सभा में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अंतिम पात्र महिलाओं की सूची का वाचन, जो महिलायें अभी भी पोर्टल पर डीबीटी इनेबल नहीं दिख रही है, उनकी जानकारी और मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करने के साथ ही ग्राम सभा के सम्मिलन का नियमानुसार आयोजन किया जाये । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ।
