छिन्दवाडा जिले की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरे, खबरें फटाफट
28 वर्ष पुरानी वेतनमान की मांग को लेकर पटवारीयो के अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही।
विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को साधने विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही है तो वही करोड़ों रुपए की सौगात भी दी जा रही है।
छिंदवाड़ा ग्रामीण के अंतर्गत 12 आंगनवाडी केन्द्रों में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्प व एसपी श्री वर्मा ने आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत पी.जी.कॉलेज छिन्दवाड़ा में स्ट्राँग रूम व मतगणना कक्ष का किया आकस्मिक निरीक्षण
विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत छिन्दवाड़ा में मास्टर ट्रेनर्स व मान्यता प्राप्त राजनैनिक दलों के प्रतिनिधियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
Transcript Unavailable.
श्री तीर्थ क्षेत्र कन्हान नदी रामाकोना में अवैध उत्खनन जोरो पर
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2024 में कक्षा 6वी में प्रवेश के लिये आवेदन में सुधार के लिये विंडो खुली रहेगी 2 सितंबर तक ========================================================= जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी की प्राचार्य श्रीमती व्ही.एस.जोशी ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2024 में कक्षा 6वी में प्रवेश के लिये आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाये जाने पर 31 अगस्त 2023 तक ऑन लाईन पंजीकरण के बाद अब आवेदकों को अपने आवेदन में त्रुटि सुधार के लिये अवसर प्रदान किया गया है । इसके लिये 2 सितंबर तक विंडो खुली रहेगी । जिले के उम्मीदवार बेबसाइट www.navodaya.gov.in or https:cbseitms.rcil.gov.in /nvs/index/Registration, https://www.navodaya.gov.in/ nvs-school/CHHINDWARA /en/home/पर जाकर ऑन लाईन आवेदन पत्र में सुधार कर सकते है। उन्होंने बताया कि ऑन लाईन आवेदन पत्र में उम्मीदवार वर्ग जैसे सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछडा वर्ग, क्षेत्र जैसे ग्रामीण या शहरी, दिव्यांगता और परीक्षा के माध्यम में सुधार कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज अतिथि शिक्षक पंचायत को संबोधित ========================================================== मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में अध्यापन कराने वाले अतिथि शिक्षकों की पंचायत में मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री अतिथि शिक्षकों की पंचायत को संबोधित भी करेंगे। पंचायत 2 सितम्बर 2023 को लाल परेड मैदान भोपाल में दोपहर 12 बजे से होगी। पंचायत में स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित स्कूलों के लगभग 64 हज़ार अतिथि शिक्षक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से शामिल होंगे। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से लगभग 10 हजार अतिथि शिक्षक इस पंचायत में शामिल रहेंगे। शेष अतिथि शिक्षक अपने स्थानों से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखेंगे। सजीव प्रसारण विभिन्न संचार माध्यमों पर किया जायेगा। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार सहित विभागीय अधिकारी भी इस पंचायत में उपस्थित रहेंगे।
