विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत छिन्दवाड़ा में सेक्टर अधिकारियों व सेक्टर पुलिस अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 सितंबर को ======================================================== कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प के मार्गनिर्देशन में 3 सितंबर को शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिन्दवाड़ा के सभाकक्ष में सेक्टर अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी के संयुक्त प्रशिक्षण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा सभी सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों/रिटर्निंग आफिसरों को निर्देश दिये हैं कि सभी सेक्टर अधिकारियों और सेक्टर पुलिस अधिकारियों की संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करायें । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्प ने बताया कि 3 सितंबर को प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक विधानसभा क्षेत्र-124 चौरई व 126 छिन्दवाड़ा, दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक विधानसभा क्षेत्र-122 जुन्नारदेव, 125-सौंसर व 128-पांढुर्णा और दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा क्षेत्र-123 अमरवाड़ा व 127-परासिया के लिये नियुक्त सेक्टर अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी के संयुक्त प्रशिक्षण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।

Transcript Unavailable.

सुबह की सुर्खियां

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बाघ के हमले से युवक की मुत्यू ------------------------------------------------ कक्ष क्रमांक 1569 बीट सोनपुर परिक्षेत्र कन्हान में आज दिनांक 2 सितंबर 2023 को बाघ के हमले से युवक की मौत हो गयी मृत व्यक्ति का नाम रविंद्र निवार पिता डोमजी निवार उम्र 38 वर्ष विश्वस्त सुत्रो से प्राप्त जानकारीनुसार घटना का समय लगभग शाम को 4:30 बजे का बताया जा रहा सूचना का समय लगभग 6:30 बजे उक्त मृत व्यक्ति जंगल में मवेशी चराने गया था बाघ द्वारा व्यक्ति पर हमला कर उसको मार दिया जब व्यक्ति लौट कर घर नहीं आया तब ग्रामीण जंगल जाकर उसकी तलाश कीl मृत व्यक्ति की सूचना वन विभाग को दी

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे सहकारी कर्मचारी 17 वेतन भी प्रदर्शन कर रहे हैं सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष गोविंद ओके ने कहां की किसानों के हित में उपभोक्ताओं के हित में सन 1919 में इस इस विभाग का निर्धारण किया गया था। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित जिले के 60 हजार से ज्यादा परिवार पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे हैं बीते 5 सालों से पोर्टल नहीं खुलने के कारण जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है जबकि वर्ष 2017-18 में हुए सर्वे में जिले के ग्रामीण इलाकों में 1 लाख 30 हजार कच्चे मकान चिन्हित किए थे इनमें से 92 हजार परिवारों को योजना का लाभ मिल पाया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। और इसका महत्व भी तभी है जब वे निष्पक्ष तरीके से हो और इसमें शामिल होने वाली हर दल, हर व्यक्ति को समान अवसर उपलब्ध कराए जाएं। जिससे किसी को यह ना लगे की उसके साथ भेदभाव किया गया है। चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए भारत में अलग से एक संस्था बनाई गई है। जिसे चुनाव आयोग के नाम से जाना जाता है।आज हमारे साथ गांधी व लोहीयावादी विचारक डॉ अनुप सिंह के साथ विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले में सकल अनाज दाल तिलहन महासंघ समिति के आवाहन पर विभिन्न मांगों को लेकर 4 सितंबर से अनिश्चितकाल तक व्यापार बंद करने का निर्णय लिया गया है छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला ने कहां की छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम भर सड़क अधिकारी एसडीएम सुधीर जैन को ज्ञापन के माध्यम से 11 सूत्रीय मांग रखी गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।