संबल 2.0 योजना के अंतर्गत असंगठित श्रमिकों के पंजीयन में छिन्दवाड़ा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर अभी तक 95.49 प्रतिशत असंगठित श्रमिकों का हुआ पंजीयन ========================================================== कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में जिले में संबल 2.0 योजना के अंतर्गत असंगठित श्रमिकों के पंजीयन का कार्य ऑनलाईन जारी है । इस योजना के अंतर्गत जिले में एक सितंबर तक 95.49 प्रतिशत असंगठित श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है तथा छिन्दवाड़ा जिला असंगठित श्रमिकों के पंजीयन में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है । जिले में अभी तक 108132 असंगठित श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 90854 और नगरीय क्षेत्र के 17278 असंगठित श्रमिकों का पंजीयन शामिल है ।
विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत छिन्दवाड़ा में मास्टर ट्रेनर्स व मान्यता प्राप्त राजनैनिक दलों के प्रतिनिधियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 सितंबर को सेक्टर अधिकारियों व सेक्टर पुलिस अधिकारियों के जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 3 सितंबर को ======================================================== आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत 2 और 3 सितंबर को शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिन्दवाड़ा के सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर्स, मान्यता प्राप्त राजनैनिक दलों के प्रतिनिधियों, सेक्टर अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी के संयुक्त प्रशिक्षण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा सभी सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों/रिटर्निंग आफिसरों को निर्देश दिये हैं कि सभी मास्टर ट्रेनर्स, सेक्टर अधिकारियों और सेक्टर पुलिस अधिकारियों की संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करायें । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्प ने बताया कि 2 सितंबर को प्रात: 10 से दोपहर 3 बजे तक विधानसभा स्तरीय नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स और शाम 4 से 5 बजे तक जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैनिक दलों के प्रतिनिधियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है । इसी प्रकार 3 सितंबर को प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक विधानसभा क्षेत्र-124 चौरई व 126 छिन्दवाड़ा, दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक विधानसभा क्षेत्र-122 जुन्नारदेव, 125-सौंसर व 128-पांढुर्णा और दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा क्षेत्र-123 अमरवाड़ा व 127-परासिया के लिये नियुक्त सेक्टर अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी के संयुक्त प्रशिक्षण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।
विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्टर कार्यालय में टेली कॉलिंग कॉल सेंटर 1950 प्रारंभ ========================================================== भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प के मार्गनिर्देशन में कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-41 में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये टेली कॉलिंग कॉल सेंटर 1950 प्रारंभ किया गया है । इस टेली कॉलिंग कॉल सेंटर में जिले का कोई भी मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, मतदाता की प्रविष्टि में आवश्यक संशोधन व अपनी निर्वाचक नामावली संबंधी समस्या के समाधान के लिये जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.सी.बोपचे ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र प्राप्त नहीं होने के संबंध में कोई भी मतदाता 1950 कॉल सेंटर से टेली कॉलिंग के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । साथ ही आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 से संबंधित जानकारी व शिकायत के लिये कॉल कर सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
