पेटरवार तथा आस -पास क्षेत्रों में इस वर्ष जाड़ा ऋतू में पाला, कोहरा व ज्यादा ठण्ड पड़ने से खेत -बाड़ी में लगी साग सब्जी में बहुत बुरा असर पड़ा है. इधर 15-20 दिनों में अधिकतर दिनों में मौसम खराब रहा. पाला, कोहरा तो पड़ा ही दूसरी ओर कड़ाके की ठण्ड पड़ने से भी लगी सब्जी पर बुरा असर पड़ा है. अहले सुबह से लेकर दस बजे दिन तक कोहरा या पाला पड़ना खेती के लिए प्रतिकूल स्थिति है. ऐसी स्थिति से क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. दारीद, लुकईया, उतासारा, कोजरम, बांगा, ओरदाना, ओबरा, जेबरा, चंद्रपूरा, अरजुवा, गागा, कोह, जाराडीह, चरगी, रुकाम, बुंडू, कोनारबेडा सहित अन्य गाँवो में लोगों की मुख्य आजीविका कृषि है. जबकि प्रत्येक वर्ष खेत बारी में लगी फसले अतिवृष्टि, अनावृष्टि, पाला, ओला कोहरा आदि से फसल चौपट हो जाती है. जबकि किसान ऊँची दर पर बीज, खाद, किट नाशक का प्रयोग करते हैं. तथा ट्रैक्टर से जुताई, मजदूरी भी बढ़ते दर में भुगतान करना पड़ता है. इस वर्ष भी इस समय प्रखंड के विभिन्न गाँवो में लगी आलू पाला पड़ने से मर गया है. प्याज का बिचड़ा नष्ट हो गया. फूल गोभी, बंध गोभी, टमाटर, बैगन, के पौधों सहित अन्य साग -सब्जी पर बुरा असर पड़ा है. खेत में लगी खीरा व तरबूज के छोटे छोटे पौधे मर गए. अन्य साग सब्जी की वृद्धि रुक गया. जिसका उपज पर बुरा प्रभाव होगा. चरगी पंचायत के चरगी ग्राम निवासी कृषक राधेश्याम बेदिया बताते हैं कि पाला कोहरा से मेरा आलू व प्याज का बिचड़ा मर गया. फूल गोभी व पत गोभी में भी मौसम का बुरा असर हुआ है. इसके अलावे अन्य साग सब्जी पर मौसम का बुरा असर पड़ा है. अरजुवा पंचायत अंतर्गत गागा ग्राम के चिरुवा बेडा निवासी महिला कृषक विभा देवी कहती हैं कि मौसम के दुष्प्रभाव से बाड़ी में लगी खीरा, झींगी, खरबूज, प्याज आदि के पौधों पर बुरा असर पड़ा है. सभी फसलों का ग्रोथ रुक गया है पौधे रुग्ण हो गए हैं जिससे अपेक्षित उपज नहीं मिल पायेगी. मौसम के दुष्प्रभाव से हुई फसलों की क्षति से किसानों में मायूसी व्याप्त है.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
प्रखंड अंतर्गत पतकी में ग्रामीणों की एक बैठक मंगलवार को हुई. जिसमें दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो विशेष रूप से उपस्थित हुए. ग्रामीणों ने मंत्री जी को बताया कि हमलोग तेनु डैम से रैयत विस्थापित हैं. लेकिन अपना सब कुछ डैम के लिए दे देने के बाद भी सरकारी सुविधाओं या सहूलियत तक मयस्सर नहीं है. विस्थापितों ने मंत्री महोदय से पानी और बिजली की समस्या से अवगत कराते हुए इसके निष्पादन की मांग की. विस्थापितों ने उन्हें बताया कि तेनुघाट मेगा पेयजलापूर्ति योजना अंतर्गत उन्हें निःशुल्क पानी मिलना चाहिए. बिजली की भी मुकम्मल व्यवस्था कराने की मांग की. विस्थापितों की बातों को सुनने के उपरांत मंत्री श्री महतो ने भरोसा दिया कि वे इस मामले में सार्थक प्रयास करेंगें. संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी और जरूरत होने पर सरकार के समक्ष भी मामला रखेंगे. इसके पूर्व विस्थापितों ने मंत्री जी का फूल माला से स्वागत एवं अभिनंदन किया.
आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने वाली श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को प्रखंड के उतासारा पंचायत क्षेत्र में शोभायात्रा निकाल कर पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र का वितरण किया गया. कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप कुमार नायक के नेतृत्व में उतासारा, अंबाडीह, ब्राह्मण टोला, हरिजन टोला, नीचे टोला में बाजे - गाजे के साथ एक शोभायात्रा निकालकर पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्रक का वितरण किया गया. इसके साथ ही साथ सभी ग्रामीणों को आगामी 22 जनवरी को दिवाली के रूप में अपने - अपने घरों में दीप जलाने का आग्रह भी किया गया. पंचायत क्षेत्र का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा पुनः उतासारा पहुंचा. इस मौके पर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, मुखिया देवेंद्र प्रसाद नायक, पूर्व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, उप मुखिया किरण देवी, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, वार्ड सदस्य पम्मी देवी, अबोध कुमार नायक, बबलू ठाकुर, बालेश्वर भुइयां सहित काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल रहे.
उच्च क्षमता विद्युत तार की चपेट में आने से विद्युत कर्मी लक्ष्मण महतो घायल हो गया. यह घटना प्रखंड के ओरदाना पंचायत के ओसाम गांव में मंगलवार के सुबह करीब 8 बजे की है. विद्युत तार की चपेट में घायल हुए कर्मी को पेटरवार के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि बुंडू पंचायत के कोनार बेड़ा गांव निवासी लक्ष्मण महतो ओसाम गांव में 11 हजार क्षमता के विद्युत पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था कि अचानक बिजली के करंट के संपर्क में आ गया. जिसके कारण दाहिना हाथ जल गया. घटना की जानकारी पाकर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो अस्पताल पहुंचकर घायल बिजली मिस्त्री का हाल चाल जाना. इस दौरान उन्होंने इस मामले की जांच कराने की मांग विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से की ओर कर्मी का उचित इलाज कराने का निर्देश दिया.
प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के पतकी पुनर्वास क्षेत्र में गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी ने गत रात्रि सात बजे 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का विधिवत फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद ग्रामीणों के घरों में बाधित बिजली आपूर्ति शुरू हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था लेकिन ट्रांसफार्मर बन जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, राकेश सेठी, प्रकाश महतो, गंगाधर महतो, उप मुखिया मधुसूदन साव, मिथुन महतो, मुरलीधर राम, संतोष कपरदार, सुगन राम, पवन ठाकुर, मनोज टुडू ,रुस्तम अंसारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
मकर संक्रांति के उपलक्ष में प्रखंड के पतकी पंचायत अंतर्गत बगजोबरा में आयोजित राम राज्य मेला का उद्घाटन गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो की पत्नी सह विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी, जिला परिषद सदस्या माला कुमारी, मुखिया मुनकी देवी व पंचायत समिति सदस्या मनीषा कुमारी ने फीता काट कर संयुक्त रूप से किया. साथ ही 1 करोड़ की लागत से निर्मित सड़क एवं नव निर्मित मंदिर का उद्घाटन किया गया. इधर गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी के ग्राम बगजोबरा स्थित मरांग बुरु धोरोमगाढ पहुंचीं. जहां पर आयोजित माघ जतरा धोराेम सुसार अनुष्ठान में शामिल हुईं. उन्होंने पूजा स्थल में मत्था टेक क्षेत्र की खुशहाली की मंगलकामना की. ग्रामीणों और समिति को अनुष्ठान की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इसके पूर्व पूर्व विधायक को आयोजन समिति की ओर से फूल माला से स्वागत एवं अभिनंदन किया. गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी महिलाओं के साथ टुसु गीत-नृत्य में भाग ली. मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, राकेश सेठी, गंगाधर महतो, प्रकाश महतो, मुरली रविदास, वार्ड सदस्य चन्दन टुडू, महेंद्र ठाकुर, भूपेन्द्र कुमार महतो, कमिटी के अध्यक्ष राजेन्द्र रजवार सचिव भरत रविदास, संजय रजवार, शिवचन टुडू, लक्ष्मण यादव, विकाश रजवार, बुधन भोगता सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
Transcript Unavailable.
