Transcript Unavailable.
चपरी व पेंक में सड़क मरम्मति कार्य का मंत्री ने किया शिलान्यास
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत गागी के विभिन्न मंदिरों में साफ- सफाई अभियान बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति की देख -रेख में बुधवार को चलाया गया. इस अभियान के तहत साफ सफाई के साथ साथ गागी क्षेत्र में 15001(पंद्रह हजार एक ) दिया का वितरण किया गया. 22जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अपने अपने घरों में दीप जला कर दीपावली मनाने का आग्रह किया गया. साथ ही लोगों को पुजित अक्षत व निमंत्रण पत्र दिया गया. मौके परजिप सदस्य प्रहलाद महतो, रितेश सिन्हा, रविशंकर जायसवाल, सीना नायक सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
एन एच संख्या 23 पेटरवार-बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के लुकैया गांव के पास बुधवार को कारीब ढाई बजे बाइक से अनियंत्रित होकर गिर जाने के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से घायल व्यक्ति को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मायापुर पंचायत अंतर्गत रोहर गांव निवासी मिठू भोगता (45 वर्ष) अपने बाइक पर सवार होकर पेटरवार आ रहा था उसी क्रम में लुकैया गांव के पास बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिर पड़ा. सड़क पर गिरने के कारण उसे गंभीर चोटे लगी. यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया.
आदिवासी मूलवासी अधिकार मंच बोकारो जिला की ओर से पेटरवार प्रखंड कार्यालय के निकट स्थित विवाह मंडप में एक दिवसीय कानून प्रशिक्षण का आयोजन आगामी 20 जनवरी को किया जायगा -उक्त जानकारी आदिवासी मूल वासी अधिकार मंच बोकारो के अध्यक्ष दिनेश कुमार मुर्मू ने दी. बताया कि भारतीय संविधान के अनुसार देश में आजादी, बराबरी, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों पर विविधता से भरा लोकतान्त्रिक, धर्म निरपेक्ष और समुदाय के व्यक्ति को समान मौलिक अधिकार पर आधारित कानून प्रशिक्षण दिया जायगा.
