चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर गांव में स्थित ईकॉम एक्सप्रेस कम्पनी के कार्यालय में अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर 90 हजार रुपए लूट लिया था।इसको लेकर बुधवार को डिलीवरी कम्पनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत मालीनगर निवासी चंद्रमणि पाठक ने चकमेहसी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें बताया है की बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मी पहुंचे और हथियार का भय दिखाकर कार्यालय में रखे 90 हजार सहित उसके पास के 15 सौ रुपए,आधार कार्ड पेन कार्ड लूट लिया और मौके से फरार हो गया।थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति ने बताया की आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है।

नमस्कार मैं हरिओम शरण और आप सुन रहें हैं मोबाइल वानी समस्तीपुर जिला के चकमेंहशी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमनाहा कमटीटोल वार्ड 12 में मंगलवार की देर रात अपराधियों के द्वारा एक घर पर बम बाजार दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं लोगों का बताना है कि जमीन के लिए वंशावली बनाने को लेकर गांव के कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग के द्वारा मंगलवार की देर रात घर पर बम बाजार दिया गया। जिससे पूरा घर तहसील हो गया है और ग्रामीणों के द्वारा खदेड़ कर दो अपराधी को पकड़ लिया गया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया है जिसकी पहचान गणेशाराम के 22 वर्षीय पुत्र अमन कुमार, संजय राम के 23 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार, के रूप में हुई है इस बाबत थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही आवेदन कर्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि अगले पक्ष के लोगों के द्वारा हमें धमकी दिया जा रहा है कि केस वापस लो नहीं तो रेप केस अन्य केस कर फसा देंगे।

Transcript Unavailable.

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के +2 राजकीय माध्यमिक विद्यालय वासुदेवपुर में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन शनिवार को दूसरी पाली में एक परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जिससे कुछ देर के लिए परिक्षा केन्द्र पर अफरातफरी का मौहौल हो गया। जिसे स्थानीय विघालय के शिक्षक और ड्युटी पर तैनात पुलिस कर्मी के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया। जहां छात्र की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के दिलीप राय के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है । ड्युटी पर तैनात डॉक्टर रागीव अंसारी ने बताया कि छात्र को चक्कर आने से बेहोश हो गया था। जिसका इलाज सीएचसी में किया गया।

चुनाव की ड्यूटी के दौरान मौत होने के करीब तीन वर्ष बाद भी मृतक कर्मी के आश्रित को अनुकंपा पर नियुक्ति का लाभ नहीं मिला है।इससे नाराज परिजन आगामी 22 फरवरी से समस्तीपुर जिले के राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा परिसर में आमरण अनशन करेंगे।इस बाबत आश्रित परिवार ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति समेत करीब दर्जनों विभागो,अधिकारियों को आवेदन दिया है।इसमें विवि कर्मी व हरपुर गांव निवासी स्व.विनोद कुमार राय की पत्नी चिन्ता देवी ने विवी मुख्यालय पोर्टिको में बैनर व ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ आमरण अनशन करने की सूचना दी है।

Transcript Unavailable.

सेवानिवृत्त शिक्षक और इसी प्रखंड के डुमरी गांव निवासी सदानंद यादव का निधन हो गया।वह करीब पचासी वर्ष के थे। सदानंद यादव कुशल व्यवहार और मिलनसारिता के लिए जाने जाते रहे।उनके निधन पर शिक्षकों के समाज में शोक छा गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित एक शोक सभा में लेखापाल योगेश कुमार, नंदकिशोर राय, अविनाश कुमार, अमित कुमार सिंह, अश्विनी कुमार पंडित, अखिलेश कुमार सिंह, चंदन कुमार, अशोक कुमार राय,सच्चिदानंद सिंह,हरिकिशोर प्रसाद यादव आदि ने शोक व्यक्त किया है। लोकसभा स्थानीय बीआरसी में आयोजित हुई।

शनिवार को ठंढ लगने से फिर तीन छात्राएं बीमार हो गयीं हैं।उन्हें प्रधानाध्यापक ने स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया है।खास बात यह है कि ये छात्राएं उसी विद्यालय की हैं,जिसके दो छात्र दो दिन पहले बीमार हुए थे।अब ठंढ से बीमार होने वाले छात्रों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। तीन अलग-अलग विद्यालयों से छात्र बीमार हुए हैं।ये सभी विद्यालय एक ही पंचायत में अवस्थित हैं। शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धरनी पट्टी की आरती कुमारी, अनीता कुमारी और साक्षी कुमारी पिता क्रमशः राय ईश्वर महतो,डोमन राय और मनीष कुमार राय बीमार हो गयीं।इनके शरीर में प्रार्थना के समय थरथराहट महसूस हुई। इन्हें शिक्षकों एवं परिजनों ने मोहनपुर पीएचसी में भर्ती कराया है। प्रधानाध्यापक बैद्यनाथ शर्मा ने आशंका जताई है कि गंगा नदी के तट पर विद्यालय होने के कारण उन्हें ठंढी हवा का दुष्प्रभाव झेलना पड़ रहा है।बीइओ अजीत कुमार एवं लेखापाल योगेश कुमार ने प्रधानाध्यापक से सावधानी बरतने को कहा है।

विद्यापतिनगर। प्रखंड में लगभग बीते कुछ वर्षों से नीलगाय के आतंक से किसान परेशान थे। इस परेशानी से किसानों को अब निजात मिल जायेगी। इसकी शुरुआत प्रखंड अंतर्गत पंचायतों से की गयी है। मालूम हो कि नीलगाय, जिसे स्थानीय भाषा में घोर गधा या घोड़परास कहा जाता है। यह एक जंगली पशु है, जो दर्जनों की संख्या में झुंड बनाकर एक साथ किसानों के खेतों में यत्र-तत्र विचरण करते हैं, जिस दौरान थोड़ी फसल को खाते हैं तो ज्यादा फसलों को पैरों से कुचल कर बर्बाद कर देते हैं। नीलगाय के आतंक से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की मानें तो कभी-कभी निहत्थे किसानों पर नीलगाय वार भी कर देती है, जिससे कई बार किसान घायल भी हुए हैं। इस समस्या को लेकर वन विभाग के अधिकारियों को लगातार आवेदन दिया जा रहा था। जिसके बाद किसानों की समस्या को दूर करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर सरकार ने नीलगाय को मारने का आदेश दिया। सरकार का आदेश प्राप्त होने के बाद हैदराबाद से आये शूटरों की टीम ने स्थानीय जनप्रतिनिधि व वन विभाग के अधिकारी तथा किसानों के साथ समन्वय बनाकर नीलगाय को मारने का अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत बाजिदपुर पंचायत के दस नम्बर डाला रेलवे लाइन व रौता धार में शाम तक 12 नीलगायों को ढेर कर दिया गया। मुखिया मुकेश कुमार ने बताया कि वन व पर्यावरण विभाग की ओर से प्राप्त निर्देश पर प्रखंड के बाजिदपुर वन पंचायत में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिस अभियान के तहत तीन-चार दिनों तक इस क्षेत्र में कैंप किया जायेगा और किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले नीलगायों को मार गिराया जायेगा। जानकारी के अनुसार पूरे दिन चले अभियान के कारण नीलगाय का झुंड इधर-उधर भाग गयी, अब दो-तीन दिन बाद फिर से यह अभियान चलाया जायेगा।

चकमेहसी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परना के निकट से पुलिस ने एसआई शेखर सुमन के नेतृत्व में वाहन जांच के क्रम में एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार युवक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लक्षरामपुर गांव के निरंजन ठाकुर के पुत्र रोहन कुमार के रूप में हुई है।थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति ने बताया की गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेजा जा रहा है।