उत्तर बिहार के जिलों में अगले तीन दिनों तक आसमान में हल्के बादल रह सकते है।इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार सारण,सिवान,गोपालगंज,पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के जिलों में 22 फरवरी के आसपास बूंदा बूंदी होने की संभावना जताई गई है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा समस्तीपुर ने आगामी 21 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस अवधि में अगले रविवार तक औसतन 5 से 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ व उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है।इस दौरान सापेक्ष आद्रता सुबह में 80 से 90 व दोपहर में 65 से 75 प्रतिशत रह सकता है।पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस व न्युतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।बताया गया है की सुबह और शाम कनकनी रहने की संभावना जताई गई है।लोगो को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
कल्याणपुर विधानसभा के सोमनाहा पंचायत के भाजपा चकमेहसी मंडल उपाध्यक्ष महेश चौरसिया के पिता लाल देव भगत 65 वर्षीय का निधन हो गया,कुछ दिनों से बीमार थे! उनके निधन पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा,भाजपा चकमेहसी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा,पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुमार झा,पूर्व मुखिया विजय शर्मा,सुशील मालाकार,विजनंदन सिंह,मणिभूषण कुमार,ज्ञान कुमार,रंजीत पाल,सूर्यकांत मालाकार आदि लोगों ने शोक जताया!
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितवरिया गांव के एक पेट्रोल पम्प के पास स्थित सुधा काउंटर व जनरल स्टोर्स की एक दुकान में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस बाबत पीड़ित दुकानदार राजन कुमार झा ने थाना में एक आवेदन दिया है। जिसमें बताया है की दुकान का अल्बेस्टर तोड़कर अज्ञात चोर दुकान में प्रवेश कर दुकान से मिठाई, दूध, दही, बिस्कुट सहित हजारों रुपए की सामान चोरी कर लिया।मामले में अज्ञात चोरों पर आरोप लगाया गया है।थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। आवेदन के आलोक में छान बीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की चेतावनी के बाद भी बिहार के नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा को लेकर दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। नियोजित शिक्षक संघों ने 13 फरवरी को विधानसभा के घेराव को घोषणा की है। इस घोषणा के तहत इन शिक्षकों का आन्दोलन शुरू हो गया है। इस कड़ी में नियोजित शिक्षकों के द्वारा समस्तीपुर शहर में भी मशाल जुलूस निकाल कर विरोध जताया। इस कड़ी में ऑनलाइन सक्षमता परीक्षा के विरोध में नियोजित शिक्षक ने समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान से मशाल जुलूस निकाला। इस मशाल जुलुस में अपर मुख्य सचिव केके पाठक मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। ऑनलाइन समक्षता परीक्षा के विरोध में शिक्षक एकता मंच के राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत सभी शिक्षक संघ मिलकर शहर के सड़को पर मशाल जुलूस निकाला।
शनिवार की देर रात एक नियोजित शिक्षक की मौत हो गई।मौत का कारण हृदयाघात बताया गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार राज्य प्रारंभिक पंचायत नगर नियोजित शिक्षक संघ की मोहनपुर इकाई के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि बिहार सरकार की सक्षमता परीक्षा लेने और जिला स्थानांतरण की योजना के कारण उन्हें आघात पहुंचा। मृतक शिक्षक शिव कुमार राम इसी प्रखंड के मध्य विद्यालय बेड़ी नंबर दो में प्रखंड शिक्षक थे। उन्होंने वर्ष 2003 में पंचायत शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य की शुरुआत की थी। रविवार को उनके पैतृक घर बेड़ी बिशनपुर में शिक्षकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इनमें राजीव कुमार वर्मा, ब्रजेश नारायण यादव, अश्विनी कुमार पंडित,ऩंदकिशोर राय,राजू दास, बैद्यनाथ शर्मा आदि प्रमुख रूप से देखे गए।
आलू में पाला मारने से किसानों को भारी नुक़सान
मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने दो शराब तस्करों को 45 लीटर देशी एवं विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीन नगर बाजार से पुलिस ने 26 लीटर देसी एवं विदेशी शराब के साथ बबलू कुमार को गिरफ्तार किया वही मस्तल्लीपुर से से भी एक शराब तस्कर को 19 लीटर देसी एवं विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया उक्त आशय की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार दोनों गिरफ्तार दोनों शराब तस्करों को बिहार उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
समस्तीपुर शहर व उसके आसपास के क्षेत्र में एक बार फिर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।शीतकालीन मेंटेनेंस को लेकर बिजली विभाग ने 9 फरबरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर ढेपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 13 में गुरुवार की शाम ट्रेक्टर से दबकर एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। सूचना पर पहुंची विद्यापतिनगर थाना की पुलिस ने उक्त ट्रेक्टर चालक को हिरासत में लिया।
