ये देखिए नीतीश सरकार की सुशासन की सरकार समस्तीपुर के मोरवा में उप स्वास्थ्य केंद्र में भैंसों का इलाज हो रहा है, चरवाहा लोग उप स्वास्थ्य केंद्र पर भैंस बांधे हुए हैं स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गया ये स्थिति स्थिति है बिहार की

कई गरीबों के आशियाना को उजार दिया यास तूफान

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समस्तीपुर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित अन्य नेताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे संध्या 5:00 बजे आज

आपदा प्रबंधन विभाग ने कोरोना से हुए मौत से उनके परिजनों को चार लाख रुपया अति शीघ्र देने का आदेश दिया है इसके लिए जिलाधिकारी एवं जन सूचना पदाधिकारी को चिट्ठी जारी कर दिया गया है

पटना के गंगा किनारे में मछुआरों को मछली के बदले उनके जाल में फस जाता है शव गंगा की मछली खाने से लोग कर रहे तोबा

बिहार राज्य के जिला लखीसराय के मननपुर से पंकज कुमार राय मोबाइल वाणी के माध्य से बताते हैं कि लॉकडाउन के कारण वह घर पर बैठे हुए है, किसी भीतरह का काम उन्हें नहीं मिल पा रहा है जिससे काफी परेशानी हो रही है। वह कहते हैं कि यदि उन्हें किसी प्रकार का काम मिल जाता है तो वह अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएंगे।

महनार थानां के दारोगा गौरव श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ फोटोग्राफी कर आम लोगों को बताया है कि वह किस तरह ड्यूटी करते है।गौरव श्रीवास्तव ने लोगों से घर मे ही रहने और जरूरी सामान लेने सुबह में घर से निकलने की अपील की है।उन्होंने यह भी कहा है कि पुलिस आप की सेवा के लिए है किंतु जो कानून का उल्लंघन करेगा तो पुलिस उस के साथ कड़ा रूख अपनाएगी ही।

वैशाली जिला के महनार में कम्युनिटी किचेन में हो रही गड़बड़ी की वीडियो रिपोर्ट मेरे द्वारा प्रसारित किये जाने के बाद महनार के प्रभारी अनुमण्डल पदाधिकारी राकेश रंजन ने कम्युनिटी किचेन का औचक निरीक्षण किया व भोजन कर रहे बच्चे एवं बुजुर्गों से खाना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की तथा स्वयं भी भोजन चख कर उस की गुणवत्ता जांच की।आज के भोजन में सलाद भी दी गयी गयी थी जिस की लोगों ने प्रशंसा की।इस के बाद राकेश रंजन ने भोजन में मिर्च कम डलवाने,चावल के साथ रोटी तथा पापड़ भी उपलब्ध करवाने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया।उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन पूड़ी सब्जी दी जाए।किचेन में खाना खाने के पूर्व लोगों को सेनेट्रराइजेशन किया जाता है तथा हैंड वाश कराया जाता है एवं बिना मास्क वालो को मास्क दिया जाता है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से संवाददाता राज कुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिस प्रकार कोरोना वैश्विक महामारी से पुरे विश्व में कोहराम मचा हुआ है। जिस से हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है एवं जरुरत पड़ने पर ही घर से बाहर जाने और मास्क का नियमित प्रयोग करना चाहिए।इस वैश्विक महामारी में बिहार से लोग अपना जीवन यापन करने के लिए उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश राज्यों में जा कर किसी कंपनी में रह कर काम करते थे और अपने जीवन का निर्वाह किया करते थे परन्तु कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर के सभी कंपनी के मालिकों ने अपने स्टाफों को यह सुचना दी कि इस कोरोना वैश्विक महामारी में काम पूर्णरूप से स्थगित है जब ये स्थिति ठीक हो जायेगी तब आयेगा। इस स्थिति में सारे युवा बेरोजगार हो गए। पिछले दिनों उन बेरोजगार युवाओं की बातचीत राज कुमार ठाकुर से हुई।इसका असर ये हुआ कि उन्होंने मोबाइल वाणी के दिशानिर्देश के अनुसार मनरेगा में उन युवा बेरोजगारों को काम दिलाया।इसके लिए युवा बेरोजगारों ने राज कुमार ठाकुर और मोबाइल वाणी का धन्यवाद किया।

समस्तीपुर खानपुर प्रखंड दिनाक 17 05 2021 को सादीपुर फीडर मे मेटिनेस का काम किया जाएगा जिस कारण दिनमानपुर दक्षिणी और उत्तरी पंचायत का विधुत परिचालन 10 AM से 05 PM तक अवरुद्ध रहेगा सहायक विधुत अभियंता कल्याणपुर